सपा कार्यालय से लेकर अखिलेश यादव का पूरा इलाका सील, पुलिस तैनात, छावनी में हुआ तब्दील जाने कारण....

यूपी सरकार ने रातों रात समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के घर के पास पूरे इलाके को छावनी में तब्दीज करते हुए भारी पुलिस

Update: 2021-02-16 06:40 GMT

सपा कार्यालय से लेकर अखिलेश यादव का पूरा इलाका सील, पुलिस तैनात, छावनी में हुआ तब्दील जाने कारण….

लखनऊ। ऐसा क्या हुआ कि यूपी सरकार ने रातों रात समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के घर के पास पूरे इलाके को छावनी में तब्दीज करते हुए भारी पुलिस बल लगा दिया है। हालत यह है कि पूरा का पूर इलाका सील है। लोगों को निकलने मे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वही जानकारी मिली है कि अखिलेश यादव सोमवार को किसानों के समर्थन मे ंयात्रा करने वाले हैं।

इसी कारण को देखते हुए कि कानून व्यवस्था न बिगडे सरकार ने यह कदम उठाया है। वही कन्नौज में जिलाधिकारी ने अखिलेश यादव के किसान मार्च को मंजूरी नहीं दी। लखनऊ में विक्रमादित्य मार्ग पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन का कहना है िकवह किसी भी प्रदर्शन से निपटने की पूरी तैयारी कर चुकी है। किसी भी हालत में कानून व्यवस्था नही बिगडने दी जायेगी। पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट मोड पर है।

भारत बंद में कई दलों का समर्थन

कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन कर रहे हैं। किसानों के आंदोलन से सरकार चारों ओर से घिरती दिख रही है। हालत यह है कि फिल्म कलाकारो भी किसानों की समस्या को ध्यान मे ंरखते हुए हल निकालने का दबाव बना रहे हैं तो वही किसान संगठनों तो 8 नवंबर को भारत बंद का पूर्व में ही ऐलान कर दिया था।

साथ ही सभी से इस बंद को सफल बनाने की अपील की थी। किसानो कि इस अपील पर देश की बडी राजनैतिक पार्टिया जिसमें कांग्रेस, डीएमके, आप, बसपा और टीआरएस ने भी 8 नवम्बर को बंद का समर्थन देने का एलान किया है। अब तक 11 से ज्यादा विपक्षी दल और दस ट्रेड यूनियन भारत बंद का समर्थन कर चुकी हैं।

Similar News