गर्मियों के दिनों में इन जगहों पर जा सकते है घूमने, कम खर्चे में मिलेगा गर्मी से निजात, यहां की ठंडक देगी राहत

 India Best 5 Tourist Hill station Visit in Summer : गर्मी के मौसम का आगाज हो चुका हैं। धीरे-धीरे यह गर्मी बढ़ती ही जाएगी। एक समय ऐसा आएगा जब लोग इस गर्मी से हालाकन होने लगेंगे। ऐसे में लोग ठण्डी जगह की तलाश करेंगे।

Update: 2021-04-04 22:51 GMT

 India Best 5 Tourist Hill station Visit in Summer : गर्मी के मौसम का आगाज हो चुका हैं। धीरे-धीरे यह गर्मी बढ़ती ही जाएगी। एक समय ऐसा आएगा जब लोग इस गर्मी से हालाकन होने लगेंगे। ऐसे में लोग ठण्डी जगह की तलाश करेंगे। समर वेकेशन में घूमने के लिए भारत की यह सबसे बेस्ट जगहों में से एक हैं। यहां हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। यहां पर काफी कम खर्चे में घूमा जा सकता हैं। भारत के ये स्थान आपको गर्मी से भी निजात दिलाएंगे। क्योंकि यहां तामपान गर्मी के समय में ठण्डा रहता हैं। तो चलिए जानते हैं कौन वह भारत के फेमस पर्यटक स्थल जहां आपको कम खर्चे में गर्मी से निजात मिल सकती है।

स्पीति घाटी

यह घाटी हिमाचल प्रदेश में स्थित है। यह गर्मियों के दिनों में घूमने के लिए सबसे बेस्ट जगहों में से एक हैं। यह स्थान समुद्र तल से 12500 फिट की उंचाई पर स्थित है। गर्मी के दिनों में यहां का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहता है। जानकार बताते हैं कि यहां पर सालभर में केवल 250 दिन ही धूप निकलती है। इस घाटी की निगती भारत के ठण्डे स्थानों में होती है।

दार्जिलिंग

यह स्थान पश्चिम बंगाल राज्य के प्रमुख पर्यटक स्थलों में से है। दार्जिलिंग की सीमा भूटान, नेपाल एवं बंग्लादेश से लगी हुई है। यह भारत के प्रसिद्ध हिल स्टेशन में से एक हैं। यहां हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक आते हैं। यहां के चाय के बगान विश्व में प्रसिद्ध हैं। यह ठण्डी जगह होने के साथ ही खूबसूरती के लिए जाना जाता है।

तवांग

तवांग अरूणांचल प्रदेश में स्थित हैं। यहां के मठ-मंदिर काफी प्रसिद्ध है। जिसमें से तवांग सबसे खास मठों में से एक है। गर्मी के दिनों में यहां का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस लेकर 21 डिग्री तक रहता है। यह बेहद ही खूबसूरत पर्यटन स्थल है। गर्मी के मौसम में पर्यटक यहां काफी संख्या में पहुंचते हैं।

रानीखेत

रानीखेत को अंग्रेजों द्वारा विकसित किया गया था। यह उत्तराखण्ड में स्थित है। यह क्षेत्र जंगला एवं हिमालय पर्वत को जोड़ता हैं। यह स्थान प्रकृति की सबसे सुन्दर एवं शांत जगहों में शामिल है। गर्मियों के दिनों पर्यटकों के लिए यह सबसे खास जगह हैं। यहां का तापमान 8 से 22 डिग्री के आसपास रहता है।

माउंट आबू

राजस्थान स्थित माउंट आबू गर्मियों में घूमने के लिए पर्यटकों के लिए विशेष जगहों में से एक हैं। यहां की शांत जलवायु, पर्वत के नीचे मैदानों का दृश्य लोगों को अपनी ओर खूब आकर्षित करता हैं। गर्मी के समय में यहां तापमान अधिकतम 33 डिग्री तक जाता है। यहां कई प्रसिद्ध स्थल भी मौजूद है जिसमें निकी झील, सनसेट प्वाइंट, दिलवाड़ा मंदिर, हनीमून प्वाइंट आदि शामिल हैं। गर्मी के मौसम में यह पर्यटकों के लिए सबसे खास जगहों में शामिल है। जहां लाखों की संख्या में हर साल पर्यटक पहुंचते हैं। 

Similar News