Best Winter Tourist Destinations In India: सर्दियों के मौसम में इन जगहों को जाएं घूमने
Best Winter Tourist Destinations In India: सर्दियों के मौसम के लिए ये हैं बेहद खूबसूरत जगहें।;
Trekking in Rishikesh
सर्दियों का मौसम साल भर का ऐसा मौसम होता है जिसमें घूमने खाने-पीने का भरपूर मजा ले सकते हैं। क्योंकि सर्दियों में गर्म खाना गर्म-गर्म चाय पीने का मजा ही कुछ अलग होता है, जब परिवार के साथ घूमने जाएं तो इन जगहों पर जरूर जाएं सर्दियों में :-
कुल्लू - मनाली
यह पर्यटक स्थल भारत में सर्दियों में घूमने की सबसे अच्छी जगह में से एक है, कुल्लू और मनाली हिमाचल प्रदेश राज्य के दो हिल स्टेशन है जो बर्फ से ढके हुए है। कुल्लू मनाली भारत के प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों में से एक हैं। यहां पर कुल्लू घाटी स्थल, प्रसिद्ध मंदिर, मनाली नदी, पहाड़ों और साहसिक गतिविधियों के लिए जाना जाता है। यहां पर पीर पंजाल और धौलाधार पर्वत माला के बर्फ से ढका लोकप्रिय हिल स्टेशन है, यहां पर उपस्थित घने पेड़-पौधे घास के मैदान, फूलों की बिछी कालीन, झरने और नदियां, सर्दियों में इस दृश्य को देख कर मन मोहित हो जाता है। मनाली में स्थित सोलंग घाटी सबसे अधिक देखी जाने वाली जगहों में से एक है। यहां पर लोग छुट्टियों में बर्फबारी का आनंद लेने, पर्वतारोहण, ट्रैकिंग और स्कीइंग करने के लिए आते हैं यहां का दृश्य देखते ही बनता है।
जयपुर
जयपुर को पिंक सिटी के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि यहां की सभी दीवारों का कलर पिंक कलर का होता है, राजस्थान की राजधानी जयपुर भारत में सर्दियों के मौसम में घूमने के एक बहुत अच्छी जगह है। यहां पर हवा महल,सिटी पैलेस, आमेर फोर्ट जैसे मैसूर पर्यटक स्थलों की यात्रा कर सकते हैं राजस्थान में यहां का खाना दाल बाटी चूरमा प्रसिद्ध है।जिससे पर्यटक खाकर दिल लुभाते हैं।
गोवा
गोवा अपनी फेमस बीच और सुंदर समुद्री तटों के साथ उठती गिरती लहरों को देखने के लिए देश- विदेशी के पर्यटकों के लिए खास जगह है गोवा घूमने के लिए सबसे लोकप्रिय स्थानों में से एक है, जो अपने आकर्षक समुद्री तटों के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है दिसंबर महीने में विशेष त्योंहार के रूप में क्रिसमस को मनाया जाता है, यहां के टीटो में बीच पार्टीज और ड्रिंक फेमस हैं। जहां गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड के साथ इंजॉय कर सकते हैं। यहां पर आकर्षक स्थल जैसे चर्च, कसीनो, पब आदि घूमने लायक अच्छी जगह है।
शिमला
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशन है यह ऊंचाई पर स्थित है, यहां पर मॉल रोड,रीज और प्रसिद्ध मंदिर जाखू मंदिर है, यह हनीमून के लिए काफी प्रसिद्ध है। इस की प्राकृतिक सुंदरता देखते ही बनती है यहां के रेलमार्ग को दुनिया के सबसे खूबसूरत ट्रेन मार्गो में से एक कहा जाता हैं।
ऋषिकेश
ऋषिकेश सर्दियों के मौसम में यात्रा करने के लिए एक बहुत सुन्दर पर्यटक स्थल है। ऋषिकेश गंगा नदी के पवित्र तट पर स्थित है, यहां पर आध्यात्मिकता, योग, ध्यान और आयुर्वेद सिखाने वाले कई आश्रम हैं। यहां पर नए कैफे-रेस्टोरेंट जो अंग्रेजी और अमेरिकी भोजन और पेय पदार्थों को सर्व करते हैं। ऋषिकेश एक एडवेंचर स्पोर्ट्स केन्द्र भी है यहां पर व्हाइट वाटर राफ्टिंग, बंजी जंपिंग, फ्लाइंग फॉक्स, सहित कई स्पोर्ट्स के विकल्प हैं।