Chankya Niti In Hindi : इन स्वाभाव वाले व्यक्ति को पग-पग में होती है धन की प्राप्ति, जानिए चाणक्य नीति

Chankya Niti In Hindi : आचार्य चाणक्य एक महान राजनीतिज्ञ एवं कूटिनीतिज्ञ थे। उन्होंने अपने नीति शास्त्र में मनुष्य के जीवन को सफल बनाने के लिए कई चीजों का वर्णन किया हैं। आचार्य ने नीति शास्त्र में बताया है कि मनुष्य को किस तरह का स्वाभाव करना चाहिए।

Update: 2021-02-24 22:03 GMT

Chankya Niti In Hindi : आचार्य चाणक्य एक महान राजनीतिज्ञ एवं कूटिनीतिज्ञ थे। उन्होंने अपने नीति शास्त्र में मनुष्य के जीवन को सफल बनाने के लिए कई चीजों का वर्णन किया हैं। आचार्य ने नीति शास्त्र में बताया है कि मनुष्य को किस तरह का स्वाभाव करना चाहिए। वह कहते है कि मनुष्य अगर एक चीज को गांठ बांध लें तो उसे जीवन में कभी भी किसी भी चीज की समस्या नहीं आएगी। मनुष्य के इस स्वभाव के चलते उसकी न सिर्फ कीर्ति बढ़ेगी बल्कि उसे अपार धन का लाभ भी होगा। तो चलिए आचार्य चाणक्य ने अपने श्कलो के माध्यम से क्या कहा है।

इस श्लोक के माध्यम से आचार्य बताते हैं कि जिन लोगों के मन में परोपकार, दूसरो के उपकार की भावना होती हैं। वह जीवन में कभी कष्ट नहीं पाते हैं। उनकी विपत्तियां अपने हर नष्ट हो जाती हैं। ऐसे सज्जन व्यक्ति को पग-पग में धन-सम्पत्तियों की प्राप्ति होती है। 
चाणक्य कहते है कि मनुष्य को जीवन में परोपकार का रास्ता कभी नहीं भूलना चाहिए। परोपकार में ही जीवन का सार निहित हैं। इसलिए जितना हो सके जीवन परोपकार की भावना से परिपूर्ण होना चाहिए। आचार्य की माने तो जिन लोगों के हृदय, मन में परोपकार की भावना निहित होती है वह जीवन में कभी भी दुख नहीं भोगते हैं। उनके रास्ते में आने वाली अनेक बधाएं अपने आप ही नष्ट हो जाती हैं। ऐसा इंसान जीवन में न सिर्फ तरक्की करता है बल्कि उसे मान, सम्मान, यश, कीर्ति, धन, वैभव आदि की कभी कमी नहीं होती हैं। अपनी इन्हीं स्वभाव के चलते सज्जन पुरूष जीवन सुखमय व्यतीत करता है। 

 

   खड़े ट्रक से भिड़ी स्कार्पियों, एक ही परिवार 6 लोगों की मौत

ट्रक ने 40 वर्षीय युवक को कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत

Satna : अवैध संबंधों को छिपाने डेंटिस्ट ने की असिस्टेंट की हत्या, कत्ल का राज छिपाने प्रेमिका के साथ...

 

Similar News