Chanakya Niti: निर्धन कुल की भी इस गुण वाली कन्या तो तुरंत बना लेना चाहिए जीवनसाथी 

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में स्त्रियों के गुणों के बार में विस्तार से बताया हैं। नीति शास्त्र में बताया गया है कि अगर महिला गुणी है तो उसे किसी भी प्रकार की धन-दौलत की जरूरत नहीं।

Update: 2021-02-22 07:47 GMT

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में स्त्रियों के गुणों के बार में विस्तार से बताया हैं। नीति शास्त्र में बताया गया है कि अगर महिला गुणी है तो उसे किसी भी प्रकार की धन-दौलत की जरूरत नहीं। वह अपने गुणों से घर को स्वर्ग बना देती हैं। जिससे परिवार को न सिर्फ सम्मान की प्राप्ति होती है बल्कि धन, वैभव आदि उस घर के कदम चूमते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं आचार्य चाणक्य किस गुण वाली महिला को बताया जिससे कुल की शोभा बढ़ती है। 


चाणक्य बताते हैं कि अगर स्त्री गुणी हो, सुन्दर एवं सुशील हो तो उसके कुल के बारे में ज्यादा नहीं सोचना चाहिए। कहने का तत्पर्य है कि इस गुण वाली कन्या भले ही निर्धन परिवार से ताल्लुक रखती हो तो उसे अपना जीवनसाथी बनाने का पूरा प्रयास करना चाहिए। इसी तरह अगर शत्रु के घर भी सुशील, सुन्दर कन्या तो अहंकार को त्याग कर उसे अपनाना चाहिए। चाणक्य कहते है कि सुशील, सुन्दर एवं संस्कारी कन्या को अपनाने से घर की शोभा अपने आप बढ़ जाती हैं। वह कहते है कि अगर सोना कहीं से भी प्राप्त हो उसे हासिल करने में पुरजोर प्रयास करना चाहिए। वह कहते है कि प्रतिभा अगर कीचड़ में भी हो तो उसे अपनाने में समय व्यर्थ में नहीं गवाना चाहिए।
इन स्त्रियों से रहे दूर
आचार्य चाणक्य कहते हैं जो स्त्रियां अहंकार, लोभ, लालच व अवगुणों से भरी हो उनसे दूरी बनाना ही उचित हैं। आचार्य कहते हैं कि इन गुणों वाली स्त्रियों खुद तो नष्ट होती ही है साथ ही परिवार का भी कभी विकास नहीं होने देती हैं अर्थात इस तरह स्त्रियों का परिवार का नाश करती हैं। आचार्य कहते है कि इन गुणों वाली स्त्रियां परिवार की सुख-शांति भंग करती हैं। खुद तो तनाव में रहती ही है साथ ही पूरे परिवार को भी कलह से भर देती हैं। ये महिलाएं एक समय बाद खुद नष्ट हो जाती हैं। इसलिए जितना हो सके इनसे दूरी बनाने में ही भलाई है।

ट्रक ने 40 वर्षीय युवक को कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत

Satna : अवैध संबंधों को छिपाने डेंटिस्ट ने की असिस्टेंट की हत्या, कत्ल का राज छिपाने प्रेमिका के साथ...

Rubina Dilaik Win Bigg Boss 14 : शो की विजेता बनी रूबीना दिलैक
 

Similar News