विन्ध्य के इस शहर में हुई अब तक सबसे ज्यादा बारिश, पढ़िये पूरी खबर

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 05:59 GMT

रीवा :  संभाग में एक जून से अब तक 635.7 मि.मी. औसत वर्षा हुई है। सीधी जिले में सर्वाधिक 706.4 मि.मी. औसत वर्षा हुई, जबकि सबसे कम सतना जिले में 560.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गयी है। रीवा जिले में 602.4 मि.मी. एवं सिंगरौली जिले में 673.2 मि.मी. औसत वर्षा हुई है। गतवर्ष इसी अवधि में संभाग में 664.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गयी थी।

भू-अभिलेख के उपायुक्त ने बताया कि 27 अगस्त को 13.9 मि.मी. औसत वर्षा हुई है। रीवा में 5.1 मि.मी., सीधी में 19.6 मि.मी., सिंगरौली जिले में 30.9 मि.मी. औसत वर्षा हुई है जबकि सतना में वर्षा नही हुई।

Similar News