विंध्य की 30 सीटों में BJP ने जीती 24, रीवा से कांग्रेस का 'सूपड़ा साफ़'

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:03 GMT

रीवा। विन्ध्य की 30 सीटों में कांग्रेस के खाते में महज 6 सीटे ही आ पाती दिख रहीं हैं। यहां भाजपा ने 24 सीटों पर ऐतिहासिक विजय हासिल की है। रीवा जिले की आठों विधानसभा में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया, यहां आठों सीटों पर भाजपा ने सिक्का जमा लिया है।

रीवा से भाजपा विधायक राजेंद्र शुक्ला ने जीत दर्ज कर ली है, श्री शुक्ल ने कांग्रेस के अभय मिश्रा को करारी शिकस्त दी है। चुरहट से अजय सिंह राहुल 6100 वोटों से पीछे चल रहें हैं। जबकि अमरपाटन से कांग्रेस के दिग्गज राजेन्द्र सिंह हार चुके हैं।

रीवा : राजेन्द्र शुक्ला, भाजपा सेमरिया : केपी त्रिपाठी, भाजपा सिरमौर : दिव्यराज सिंह, भाजपा गुढ़ : नागेन्द्र सिंह, भाजपा मऊगंज : प्रदीप पटेल, भाजपा त्योंथर : श्यामलाल द्विवेदी, भाजपा मनगवां : पंचूलाल प्रजापति, भाजपा देवतालाब : गिरीश गौतम, भाजपा

सतना : सिद्धार्थ कुशवाहा, कांग्रेस अमरपाटन : रामखेलावन पटेल, भाजपा रामपुर बाघेलान : विक्रम सिंह विक्की, भाजपा मैहर : नारायण त्रिपाठी, भाजपा रैगांव : जुगुल किशोर बागरी, भाजपा चित्रकूट : नीलांशु चतुर्वेदी, कांग्रेस नागौद : नागेन्द्र सिंह, भाजपा

सीधी : केदार नाथ शुक्ला, भाजपा सिहावल : कमलेश्वर, कांग्रेस चुरहट : शरदेंदु तिवारी, भाजपा धौहनी : कुंवर सिंह, भाजपा

मानपुर : मीना सिंह, भाजपा बांधवगढ़ : शिवनारायण सिंह, भाजपा

अनूपपुर : बिसाहूलाल सिंह, कांग्रेस कोतमा : सुनील सराफ, कांग्रेस पुष्पराजगढ़ : फूंदेलाल सिंह, कांग्रेस

ब्यौहारी : शरद जुगलाल, भाजपा जयसिंह नगर : जयसिंह मारावी, भाजपा जैतपुर : मनीषा सिंह, भाजपा

सिंगरौली : रामलल्लू वैश्य, भाजपा चितरंगी : अमर सिंह, भाजपा देवसर : सुभाष रामचरित्र, भाजपा

Similar News