मैं दाऊ साहब का लड़का हूं, झूठे वायदे नहीं करता, कांग्रेस लाओ, जो मांगोगे मिलेगा: नेता प्रतिपक्ष

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 05:54 GMT

मझौली। मैं वही दाऊ साहब का लड़का हूं। मैं झूठे वायदे नहीं करता। आपलोग पहले एकजुट होकर कांग्रेस की सरकार बनाएं फिर मुझसे जो मांगेंगे वह मिलेगा। यह बात मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष विधानसभा अजय सिंह राहुल ने नगर परिषद मझौली के करीब ढाई करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन करते हुए कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष रूबी विदेश सिंह ने की। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सिहावल विधायक कमलेश्वर पटेल मौजूद थे। कार्यक्रम को विधायक कमलेश्वर पटेल, जिलाध्यक्ष आनंद सिंह चैहान, पूर्व जिलाध्यक्ष चिन्तामणि तिवारी, पूर्व अध्यक्ष ब्लाक मझौली रामकुमार सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष मझौली प्रदीप दीक्षित ने भी संबोधित किया।

इन कामों का किया शिलान्यास

5 निर्माण कार्यों जिसकी लागत लगभग 2 करोड़ 50 लाख रुपए है का भूमिपूजन व शिलान्यास किया गया। जिसमें नगर परिषद कार्यालय भवन व शापिंग काम्पलेक्स निर्माण वार्ड क्र. 04 में 1 करोड़ रुपए लागत, पीसीसी सड़क निर्माण वार्ड 06 में 19 लाख 50 हजार रुपए, मुख्य मार्ग से उत्कृष्ट विद्यालय पीसीसी सड़क 25 लाख 10 हजार रुपए, पुरैनिहा तालाब सौन्दरीकरण वार्ड 5 में 49 लाख, पार्क निर्माण वार्ड 05 में 43 लाख की लागत के निर्माण कार्य का भूमिपूजन व शिलान्यास किया गया।

इन्होंने ली कांग्रेस की सदस्यता

नेता प्रतिपक्ष के आगमन पर धौहनी क्षेत्र के सभी कांग्रेस नेता इकट्ठा हुए। नेता प्रतिपक्ष के हाथों युवा नेता अमित सिंह अज्जाू के साथ एक दर्जन युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली। जिसमें गिरधर सिंह, सचिन सिंह हेमू, बालेन्द्र साहू, अवनीत सिंह, अनूप सिंह, विकाष मिश्रा, रामसुशील शुक्ला, देवेन्द्र सिंह, तरूण सिंह आदि शामिल थे।

Similar News