स्कार्पियों पलटने से दो लोगों की मौत, दो गंभीर

सीधी। तेज रफ्तार स्कार्पियो पलटने से दो लोगों की मौत गई जबकि दो घायल हो गये। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना में स्कार्पियो के परखच्चे उड़ गये। मिली जानकारी अनुसार शनिवार को लगभग 3 बजे स्कार्पियो में सवार होकर रोशन सिंह चैहान पिता शीलध्वज 26 वर्ष निवासी नौढ़िया भीमसेन पिता रामलखन 30 वर्ष निवासी उत्तरी करौदिया, यश सिंह पिता राजू सिंह 17 वर्ष निवासी डेम्हा सहित एक अन्य व्यक्ति नौढ़िया से स्कार्पियो में सवार होकर पटपरा की तरफ जा रहे थे। गऊघाट के समीप पहुंचते ही अचानक स्कार्पियो पलट गई।

Update: 2021-02-28 10:12 GMT

घटना में रोशन सिंह एवं भीमसेन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो सवार घायल हो गये। जिन्हें उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर एसडीओपी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंच गया जहां मृतकों के शव को वाहन से निकालकर अस्पताल भिजवाया। बताया गया है कि स्कार्पियो काफी तेज गति से दौड़ रहा था जो अनियंत्रित हो गया और दुर्घटना हो गई।

Similar News