MP: इन 13 मंत्रियों का टिकट कटना तय, कांग्रेस-भाजपा दोनों कर रहीं एक-दूसरे की लिस्ट जारी होने का इंतज़ार

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:02 GMT
शिवराज सरकार के 13 मंत्रियों को कट सकते हैं टिकट, पार्टी इन्हें फिर से बनाएगी उम्मीदवार

भोपाल/दिल्ली. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों में उम्मीदवारों को लेकर कई दौर की बैठकें हुई हैं। सूत्रों का कहना है कि दोनों ही दलों की लिस्ट आज जारी हो जाएगी। विधानसभा चुनाव के लिए 2 अक्टूबर को अधिसूचना जारी हो जाएगी। भाजपा और कांग्रेस गुरुवार शाम तक उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करने वाली है। सूत्रों का कहना है कि इस बार विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा अपने कई मंत्रियों के टिकट काट सकती है।

इन मंत्रियों के कट सकते हैं टिकट जिन मंत्रियों के टिकट कट सकते हैं उनमें सबसे बड़ा नाम वित्त मंत्री जयंत मलैया का है। माना जा रहा है कि इस बार जयंत मलैया को पार्टी टिकट नहीं देगी।

  1. जयंत मलैया
  2. गौरीशकंर शेजवार  
  3. कुसुम मेहदेल
  4. रूस्तम सिंह
  5. ओम प्रकाश धुर्वे
  6. पारस चंद जैन
  7. रामपाल सिंह
  8. माया सिंह
  9. जयभान सिंह पवैया
  10. शरद जैन
  11. हर्ष सिंह
  12. ललिता यादव
  13. सूर्य प्रकाश मीणा

इन मंत्रियों के टिकट लगभग तय जहां भाजपा कई मंत्रियों के टिकट काटने की तैयारी में है तो वहीं, कई ऐसे मंत्री भी हैं जिन्हें पार्टी फिर से टिकट देने की योजना बना रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक बार फिर से बुदनी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।

  1. राजेन्द्र शुक्ल
  2. गोपाल भार्गव
  3. नरोत्तम मिश्रा
  4. यशोधराराजे सिंधिया
  5. भूपेन्द्र सिंह
  6. सुरेन्द्र पटवा
  7. संजय पाठक

कांग्रेस को भाजपा की सूची का इंतजार कांग्रेस ने भी अभी तक अपने उम्मीदवारों को टिकट नहीं दिया है। सूत्रों के अनुसार, दोनों ही दल एक-दूसरे की पहली सूची का इंतजार कर रहे हैं। जबकि दोनों ही दलों ने अपने-अपने प्रत्याशियों का चयन लगभग तय कर लिया है। कांग्रेस पहले बीजेपी की पहली लिस्ट जारी होने का इंतजार कर रही है तो बीजेपी को कांग्रेस की लिस्ट का इंतजार है। गुरुवार शाम को कांग्रेस अपनी पहली सूची जारी कर सकती है। हालांकि दोनों ही दलों ने 230 सीटों पर अपने प्रत्याशी तय कर लिए हैं। लेकिन उम्मीद है दोनों ही पार्टी दो बार सूची जारी करेंगी।

Similar News