BJP के दिग्गजों को उन्ही के क्षेत्र में घेरेंगे : अजय सिंह 'राहुल'

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 05:59 GMT

मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा है कि मंत्रियों और भाजपा नेताओं को उनके क्षेत्रों में ही स्थानीय मुद्दों पर घेरेंगे। जिला स्तर पर घोषणा पत्रों में ऐसे नेताओं का कच्चा चिट्ठा भी उजागर होगा। व्यापमं-पीएससी घोटाले में फर्जी प्रमाण पत्रों का उपयोग किया गया। उन्होंने सवाल किया कि दोनों घोटालों में मामा का जिक्र आया है, ये मामा कौन हैं?

सिंह ने गुरुवार को पत्रकारवार्ता में आरोप लगाया कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर घोटालों को अंजाम दिया गया है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व. सत्यदेव कटारे ने एक मामला उठाया था, जिसमें पीएससी के आवेदन पत्र में ओवर राइटिंग की गई थी। नियमानुसार आवेदन निरस्त होना था, लेकिन मुख्यमंत्री की भांजी होने के कारण ऐसा नहीं हुआ। इसकी शिकायत महिला आयोग में भी हुई थी, पर कार्रवाई नहीं हुई।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने दावा किया कि विंध्य और बुंदेलखंड में कांग्रेस को दो तिहाई सीटें मिलेंगी। विंध्य में 30 में से अभी कांग्रेस के पास 11 सीट हैं जो बढ़कर 18-20 हो जाएंगी। इस बार मालवा अंचल से कांग्रेस की सर्वाधिक सीटें आएंगी।

बकौल अजय सिंह, मध्य प्रदेश में किसान और गरीब परेशान हैं। गरीबों के नाम काटकर अमीरों के नाम बीपीएल सूची में जोड़े जा रहे हैं। अटलजी की प्रशंसा करते हुए उन्होंने अस्थि कलश यात्रा को लेकर सवाल भी उठाया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में फर्जी निवास प्रमाण पत्र बन रहे हैं। उन्होंने शिवराज सिंह पुत्र प्रेम सिंह वार्ड नंबर 2, रहली का निवास प्रमाण पत्र भी दिखाया। इसमें पत्नी का नाम साधना और बेटों के नाम कुनाल व कार्तिकेय दर्शाया है।

Similar News