SHAHDOL NEWS : बहन को ढूँढ़ने सड़क पर भाई का तमाशा, पुलिस ने पकड़ा

एक हाथ में पत्थर दूसरे में कांच का टुकडा लिए कभी स्वयं दौडता। कभी राह चलते लोगों को ही दौड़ा लेता। लोगों के लगता कि अगर इसने पत्थर को उछाल दिया तो हादसा हो सकता है।

Update: 2021-08-30 07:42 GMT

शहडोल (SHAHDOL NEWS) :  एक हाथ में पत्थर दूसरे में कांच का टुकडा लिए कभी स्वयं दौडता। कभी राह चलते लोगों को ही दौड़ा लेता। लोगों के लगता कि अगर इसने पत्थर को उछाल दिया तो हादसा हो सकता है। किसी ने फोन कर पुलिस को सूचना दी। कडी मशक्कत के बाद युवक को पकड़ा गया। बाद में पता चला कि उसकी बहन काफी समय से लापता है। जिसे ढूढने के लिए वह थाने के चक्कर लगा रहा है। लेकिन कोई कार्रवाई नही हो रही है।

पत्थर लेकर खाड़ा हो गया डिवाइडर पर

शहर मुख्यालय में रविवार को एक युवक जयस्तंभ चौक के डिवाइडर पर खड़ा हो गया। वह आने-जाने वाले लोगां को पत्थर दिखाता और मार देने का इशारा करता। ऐसे में लोगो ने जानकारी पुलिस को दी। लोगों को लग रहा था कि यह युवक मानसिक विछिप्त है।

मौके पर पहुंची पुलिस

डायल 100 पर कई बार लोगों द्वारा फोन किया गया। जिसके बाद पहुंची पुलिस उसे पकड़ने के प्रयास में लग गई। वह पुलिस को भी देखकर भी हरकत करता रहा। पुलिस उसे पकड़ने के लिए कई जवानों को उससे बात करने के लिए कहा और बाद में पीछे से जाकर एक पुलिसकर्मी ने पकड लिया। उसके हाथ से पत्थर और कांच के टुकडे को फेंक दिया।

युवक ने बताई आपबीती

पकडे़ गये युवक को पुलिस लेकर थाने पहुंची। जहां उससे पूछताछ की गई। पता चला कि युवक का नाम गजेन्द्र सिंह है। वह उमरिया जिले के बर्तराई गांव का रहने वाला है। युवक ने बताया कि उसकी बहन कुछ दिनो से लापता है। पुलिस उसे ढूढने में कोई कार्रवाई नही कर रही है। इस कारण वह शहडोल मुख्यालय आया है।

Tags:    

Similar News