अपहरण को अंजाम देने की फिराक में था बदमाश, पुलिस ने दबोचा

सतना। पुलिस अधीक्षक धर्मवीर यादव के निर्देश पर तराई में सक्रिय डकैतों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने डकैत गौरी यादव के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि तराई अंचल में दहशत फैलाने एवं लूटपाट कर करते हुए पुलिस पेश करने वाले ईनामी दस्यु सरगना गौरी यादव गैंक के एक सदस्य को सतना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Update: 2021-03-04 11:30 GMT

गौरी गैंग का यह सदस्य 5 हजार का ईनामी बदमाश है और अपहरण की वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। पुलिस ने वर्षो से तराई में निरंतर डकैतों की धरपकड़ का अभियान चला रही है जहां 5 हजार का ईनामी बदमाश गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गये बदमाश का नाम कमलेश यादव पिता सोहनलाल यादव निवासी बेउहरपुरवा थाना बहिलपुरवा जिला चित्रकूट उत्तरप्रदेश बताया गया है।

कमलेश पर 5 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था। बताया गया है कि गौरी गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर कमलेश बरौंधा के ग्राम लालपुर निवासी रामप्रसाद शिवहरे के यहां अपहरण की वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। उसने धमकी दे रखी थी कि और रकम की डिमांड एडवांस कर रखी थी। लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने दबोच लिया।

उल्लेखनीय है कि डेढ़ लाख के ईनामी डकैत गौरी यादव को पकड़ने यूपी एवं एमपी की सतना पुलिस लगातार अभियान चला रही है। जहां डकैत के साथी पुलिस के गिरफ्त में आ रहे हैं। इससे पूर्व भी पुलिस ने एक ईनामी सदस्य को गिरफ्तार कर चुकी है। धीरे-धीरे गौरी यादव पर शिकंजा कसने का प्रयास किया जा रहा है। माना जा रहा है कि डकैत कब तक बच पाएगा। अगर पुलिस सक्रिय रही तो एक न एक दिन डकैत को आत्म समर्पण करना ही पड़ेगा।

Similar News