सतना के पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के प्राचार्य का कथित ऑडियो वायरल, छात्रा से आपत्तिजनक बातचीत के आरोप में जांच के आदेश
सतना पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के प्राचार्य पर छात्रा से आपत्तिजनक बातचीत का आरोप लगा है। वायरल ऑडियो की जांच उच्च शिक्षा विभाग ने शुरू कर दी है। आरोपी दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी।;
सतना: मध्य प्रदेश के सतना जिले में स्थित पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के प्राचार्य डॉ. एस.सी. राय का एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। ऑडियो में प्राचार्य द्वारा एक छात्रा से कथित रूप से निजी मुलाकात और आर्थिक सहयोग का प्रस्ताव देने की बात सामने आई है। हालांकि, वायरल ऑडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और न ही इसकी प्रमाणिकता आधिकारिक तौर पर स्वीकार की गई है।
उच्च शिक्षा विभाग ने जांच के निर्देश दिए
रीवा उच्च शिक्षा मंडल के अतिरिक्त संचालक डॉ. आर.पी. सिंह ने कहा है कि वायरल ऑडियो की जांच कराई जाएगी। यदि जांच में प्राचार्य की भूमिका सिद्ध होती है, तो अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा:
“ऑडियो की प्रामाणिकता जांच के बाद स्पष्ट होगी। यदि कोई अनुशासनहीनता या उत्पीड़न साबित होता है, तो नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।”
ऑडियो में क्या दावा किया जा रहा है?
वायरल ऑडियो के अनुसार, प्राचार्य कथित तौर पर छात्रा से उसकी जाति, आर्थिक स्थिति और छात्रवृत्ति से संबंधित जानकारी पूछ रहे हैं। इसके बाद बातचीत कथित रूप से व्यक्तिगत स्तर पर चली जाती है, जहां बाहरी स्थान पर मिलने और आर्थिक सहायता की बात कही जाती है। हालांकि, यह दावा भी अभी जांच के दायरे में है।
ऑडियो में छात्रा और प्राचार्य की बातचीत अंग्रेजी के पुअर शब्द को लेकर शुरु होती है। प्राचार्य छात्रा को समझा रहे हैं कि गरीब को अंग्रेजी में पुअर बोलते हैं। इसके बाद प्राचार्य उसकी जाति, पिता की आमदनी, छात्रवृत्ति के बारे में सवाल जवाब करते हैं। छात्रा की पूरी कुंडली पता करने के बाद प्राचार्य कुछ निजी और अनर्गल बातों पर उतर आते हैं।
प्राचार्य: तुम आती हो तो मान लो रात को कभी रुकना होगा, तो तुम कहां रुकती हो।
छात्रा: सर वहीं (एक रिश्तेदार का पता बताया)।
प्राचार्य: कोई दिक्कत नहीं है ना?
छात्रा: नहीं।
प्राचार्य: और रात को मान लो तुमको रुकना हो वहां।
छात्रा: जी।
प्राचार्य: तो घर पर बोल दोगी रुकूंगी।
छात्रा: हां सर, बोल देंगे।
प्राचार्य: तो खाने वाने में कोई दिक्कत नहीं होती ना तुमको?
छात्रा: नहीं सर।
प्राचार्य: तो अगली बार कब रुकोगे बताओ?
छात्रा: अगली बार... ममी पापा से बात करनी पड़ेगी।
प्राचार्य: हां। दो चार दिन रुकने का प्लान बनाओ।
छात्रा: जी सर।
प्राचार्य: कब तक अंदाजा।
छात्रा: लगभग एक हते के बाद।
प्राचार्य: एक हते के बाद। चलो हम तुमको कुछ और आर्थिक सहायता करवा देंगे। कुछ पैसे का लाभ दिलवा देंगे।
छात्रा: जी सर।
प्राचार्य: लेकिन हमसे मिलना एक बार।
छात्रा: जी सर, कॉलेज में ही।
प्राचार्य: कॉलेज में नहीं। बताऊंगा वहां।
छात्रा: जी सर।
प्राचार्य: और तुहारा दोस्त गया।
छात्रा: कौन सर?
प्राचार्य: अरे तुमका दोस्त गया कि नहीं गया अभी?
छात्रा: कौन दोस्त सर?
प्राचार्य: अरे वो लड़का जो था, वो जो गया अभी कमाने कि अभी वहीं है तुहारे यहां ही है।
छात्रा: नहीं, वो चला गया।
प्राचार्य: हां, चला गया ना। दोस्ती हुई कि नहीं कुछ खाली बुलाते हुए ही?
छात्रा: जी।
प्राचार्य: क्या हुआ? हुई कुछ दोस्ती?
छात्रा: हां।
प्राचार्य: चलो ठीक है। दोस्ती करना सीख लो, फायदा ही फायदा है।
छात्रा: जी सर।
प्राचार्य: तो तुम हमको व्हाट्सएप कर दे।
छात्रा: क्या सर?
प्राचार्य: अरे तुम हमको व्हाट्सएप से वो मैं भेज देना डॉक्यूमेंट।
छात्रा: हां सर व्हाट्सएप में भेज दूंगी।
प्राचार्य: क्योंकि वो अभी तो वो नंबर मिल जाए।
(इसके बाद प्राचार्य फिर विषय बदलते हैं और छात्रा से एनसीसी आदि के बारे में पूछते हैं। अंत में वे फिर व्यक्तिगत मुलाकात करने पर जोर देते हैं और ललचाते हैं।)
प्राचार्य: और सात दिन बाद आना है ना?
छात्रा: जी सर।
प्राचार्य: हम शाम को सात बजे बताएंगे। नहीं तो शाम को चार पांच बजे बताएंगे तुमको कहां आना है।
छात्रा: जी सर।
प्राचार्य: हां और तुहारे जेब खाते की व्यवस्था करके देंगे।
छात्रा: जी सर।
प्राचार्य: कोई टेंशन नहीं लेनी।
छात्रा: जी, थैंक यू सर।
पहले भी विवादों में रहे हैं प्राचार्य
सूत्रों के अनुसार, डॉ. एस.सी. राय के प्राचार्य बनने के बाद भी महिला स्टाफ की ओर से उत्पीड़न संबंधी शिकायतें सामने आ चुकी हैं। कुछ मामले राज्य महिला आयोग तक पहुंचे थे। हालांकि, उन मामलों में भी जांच पूरी होने के बाद ही निर्णय लिया जाएगा।
FAQs (सामान्य प्रश्न)
Q1. क्या यह ऑडियो प्रमाणित है?
नहीं, ऑडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। जांच जारी है।
Q2. क्या प्राचार्य पर कार्रवाई हो चुकी है?
अभी केवल जांच आदेश जारी हुए हैं। निष्कर्ष रिपोर्ट के बाद ही कार्रवाई तय होगी।
Q3. क्या छात्रा की पहचान सार्वजनिक की गई है?
नहीं, छात्रा की पहचान गोपनीय रखी गई है।
*रीवा रियासत डॉट कॉम वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता।*