नये नहीं लेकिन कठिन है डगर, IAS ऋषव बनाए गए SATNA निगमायुक्त

नये नहीं लेकिन कठिन है डगर, IAS ऋषव बनाए गए SATNA निगमायुक्त सतना / Satna : नगर निगम आयुक्त अमरवीर बैस को बैतूल कलेक्टर बनाए जाने के बाद ए

Update: 2021-02-16 06:48 GMT

नये नहीं लेकिन कठिन है डगर, IAS ऋषव बनाए गए SATNA निगमायुक्त

सतना / Satna : नगर निगम आयुक्त अमरवीर बैस को बैतूल कलेक्टर बनाए जाने के बाद एक बार फिर IAS अधिकारी को पदस्थ किया गया है। 2014 बैच के IAS अधिकारी ऋषव गुप्ता ( IAS Rishab Gupta ) को ननि कमिश्नर की कमान सौंपी गई है। हालांकि सतना जिला उनके लिए नया नहीं है। इससे पूर्व दिसंबर 2017 में जिले के अमरपाटन ब्लाक का SDM बनाया गया था और उनका कार्य काफी सराहनीय रहा है। उस वक्ता उनका कार्यकाल लगभग 6 महीने का ही रहा। लेकिन नगर के लोगों में चर्चा है कि वर्षो से जमे नगर निगम इंजीनियर्स व अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों की जुगलबंदी निगम कमिश्नर को अपने जाल में फंसा लेते हैं और फिर अपनी मनमानी चलाते हैं। आम जनता से सीधा जुड़ाव निगमायुक्त का नहीं बन पाता है। शहर की आम जनता यह आरोप हमेशा रहा है कि आम लोगों की सुनने की बजाय निगम में पदस्थ कर्मचारियों की सह पर काम होने लगता है। जिससे आम जन की समस्याएं दूर नहीं हो पाती हैं।

घर में मृत मिली महिला, पुलिस जांच में जुटी, पढ़िए पूरी खबर….: Satna News

शहर को अतिक्रमण मुक्त कराना होगा चुनौती

शहर को स्मार्ट सिटी का दर्जा मिल चुका है लेकिन चारो तरफ फैला अतिक्रमण शहर की सुंदरता में ग्रहण लगा रहा है। अतिक्रमण से एक तरफ आवागमन तो बाधित होता ही है तो वही मुख्य सड़क मार्गो में बेतरतीव लगने वाले ठेला-गुमटियों के कारण अव्यवस्था का आलम बना रहता है। चैराहों में सिर्फ ठेला-गुमटी के अलावा कुछ नहीं दिखता। जिन्हें निर्धारित स्थान पर व्यवस्थित करना चुनौतीपूर्ण कार्य होगा। तो दूसरी ओर शहर के लोगों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति कराने के साथ ही साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करना जैसे कार्यो को लेकर चुनौती का सामना करना पड़ेगा।

जबरदस्त फार्म में अपराध, पुलिस की गतिविधियां कमजोर, पढ़िए पूरी खबर : Satna News

भैसों से भरा ट्रक पुलिया के नीचे गिरा, 6 की मौत : Satna News

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें: 

Facebook WhatsApp Instagram Twitter Telegram | Google News

Similar News