स्कूल में गैंगरेप से कांपा रीवा, मुंह दबा कर किया रेप, वीडियो भी किया...Rewa News

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:12 GMT

रीवा के नईगढ़ी से एक सनसनीखेज़ खबर आई है। यहाँ दो लड़को ने कोचिंग से लौट रही एक छात्रा का रेप किया और उसका विडियो भी बना लिया। दोनों आरोपियों को नाबालिग बताया जा रहा है।

सूत्रों की माने तो 17 वर्षीय छात्रा अपने कोचिंग से घर लौट रही थी। जैसे ही वह नायिगढ़ी पहुंची तो उसे दो परिचित लड़के मिल गए। तीनो बात करने लगा इसी बीच एक लड़के ने उसका मुंह दबा लिया और दोनों उसे घसीटकर कर बालक क्रमांक -1 स्कूल में ले गए। इस दौरान एक नाबालिग ने बच्ची के साथ रेप किया और दुसरे ने उसका विडियो बना लिया। विडियो वायरल करने की धमकी देकर फिर दुसरे ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। घरवालों को इस बात का पता तब चला जब लड़की रोती-बिलखती घर पहुंची।

विडियो वायरल की धमकी
दोनों लडको ने लड़की को धमकाकर क्र कहा किअगर उसने यह बात किसीको बताई तो वे लोग इस विडियो को वायरल कर देंगे। इस घटने को अंजाम देने के बाद दोनों फरार हो गए।

एक गिरफ्तार
दोनों में से एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीँ दूसरा जिसके मोबाइल में यह विडियो है वह फरार चल रहा है। पुलिस इसके तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही है।

Similar News