सेमरिया में जल्द ही खुलेगा व्यवहार न्यायालय : REWA NEWS

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:13 GMT
तहसील मुख्यालय सेमरिया में व्यवहार न्यायालय स्थापित किए जाने हेतु सेमरिया विधायक केपी त्रिपाठी, जिला एवं सत्र न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री एके सिंह जी एवं जिला सत्र न्यायाधीश के कोर्ट मैनेजर तथा तहसीलदार सेमरिया रवी श्रीवास्तव, CMO नगर पंचायत सेमरिया केके गौतम, द्वारा आयोजित बैठक में सम्मिलित हुए जिसमें अधिवक़्ता संघ सेमरिया के अध्यक्ष श्यामसुन्दर तिवारी एवं समस्त अधिवक़्तागण के साथ-साथ सेमरिया क्षेत्र की आमजनता की भी उपस्थिति रही।
बैठक में विधायक केपी त्रिपाठी ने विधायक निधि से पूर्व में की गई घोषणा के अनुसार भवन संरचना के लिए विधायक निधि से 3 लाख रुपए दिए जाने का उल्लेख करते हुए कहा कि किसी भी तरह से राशि की कमी नहीं होने दी जाएगी अगर जरूरत पड़ी तो शुद्ध पेयजल तथा स्वच्छ प्रसाधन आदि के लिए और भी धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी जिससे कि सेमरिया के समुचित विकास के प्रयास को बल मिलेगा।
माननीय न्यायाधीश महोदय ने विधायक केपी त्रिपाठी एवं अधिवक़्ता संघ तथा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ वर्तमान तहसील भवन का भ्रमण निरीक्षण करने के पश्चात व्यवहार न्यायालय की स्थापना की दिशा में आने वाली कमियों को विधायक निधि से उपलब्ध राशि का उपयोग कर दूर करने के लिए कुछ आवश्यक दिशानिर्देश देते हुए आश्वासन दिया कि शीघ्र ही वर्तमान तहसील प्रांगण सेमरिया में लिंक कोर्ट स्थापित किया जाएगा जिसे भविष्य में और ज्यादा विस्तार दिया जा सकेगा।
न्यायाधीश से आश्वासन मिलने के पश्चात विधायक केपी त्रिपाठी ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि न्यायमूर्ति महोदय ने सेमरिया क्षेत्र की जनता को होने वाली असुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए जनहित में न्याय किया है इसके लिए सेमरिया क्षेत्र की जनता की तरफ से धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ।

Similar News