सावधान : टीवी न्यूज़ चैनलों के नाम पर घूम रहे फ़र्ज़ी रिपोर्टर, कर रहे अवैध वसूली : REWA NEWS

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:11 GMT

रीवा : रीवा जिले में इन दिनों टीवी न्यूज़ चैनलों के नाम पर फ़र्ज़ी रिपोर्टरो की बाढ़ आई है हर तरफ बिना पंजीकृत माईक आईडी लेकर ग्रामीण छेत्रो में धौंस दे रहे है 

हाल ही में मामला सामने आया है कि मनगवां कृष उपज मंडी में दो फ़र्ज़ी रिपोर्टर नामी न्यूज़ चैनल का रिपोर्टर बताकर अधिकारियो पर दबाव बना रहे थे और रुपयों की मांग कर रहे थे जब अधिकारियो ने जिले के अन्य रिपोर्टरो  से बात की और पुछा की उक्त चैनल में रीवा जिले में रिपोर्टर  कौन है जो नाम बताया गया वह दूसरा था तो अधिकारियो ने कार्यालय में आये फ़र्ज़ी रिपोर्टरो से कार्ड माँगा तो भाग खड़े हुए | 

रीवा जिले में इन दिनों इस तरह के कई मामले सामने आ रहे है फ़र्ज़ी तरीके से अधिकारियो के पास जाते है और पत्रकार होने का धौंस देते है जिला व तहसील स्तर पर कार्य कर रहे पत्रकारों की सूची तैयार कर फ़र्ज़ी घूम रहे पत्रकरो के विरुद्ध कार्रवाई करे 

Similar News