सरकार का अलर्ट, जुखाम, गले में दर्द, खॉसी, बुखार समेत कोरोना वायरस के इन लक्षणों से रहें सावधान : REWA NEWS

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:13 GMT

रीवा .मुख्य सचिव सुधी रंजन मोहंती ने कोरोना वायरस के उपचार की व्यवस्था को लेकर जिले के आला अफसरों के साथ मंथन किया। उन्होंने कहा प्रदेश में एक भी कोरोना वायरस से ग्रस्त मरीज पॉजिटिव नहीं पाए गए हैं लेकिन जिला अस्पताल एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एलर्ट की स्थित में रहें और उपचार की समस्त व्यवस्थाएंं करें। मेडिकल कालेज एवं जिला अस्पताल आईसोलेशन प्रोटोकॉल का पालन करें। मेडिकल कालेज एवं जिला अस्पताल में एक-एक आईसोलेशन वार्ड बनाया जाए।

मुख्य सचिव ने कहा गंभीरता से करें जांच मुख्य सचिव ने कहा कि चीन में कोरोना वायरस की शुरूआत हुई अब साउथ कोरिया, इरान एवं इटली में भी इसके केस बढ़ रहे हैं। जिले में आने वाले नागरिकों का गंभीरता पूर्वक परीक्षण किया जाए। निर्धारित 14 दिवस तक मेडिकल कालेज अपने देखरेख में रखें।

यह लक्षण मिले तो रहे सावधान प्रमुख सचिव स्वास्थ्य पल्लवी जैन गोविल ने बताया कि कोरोना वायरस के लक्षण निमोनिया जैसे होते हैं प्रभावित को जुखाम, गले में दर्द, सांस लेने में दिक्कत, खॉसी, बुखार के अलावा गुर्दे खराब होना जैसे लक्षण पाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि हवा के माध्यम से वायरस का फैलाव होता है। वायरस फैलने से रोकने के लिए प्रभावित बीमार से हाथ न मिलाएं उससे 6 फीट की दूरी बनाकर रखें। हाथों को बार-बार साबुन और पानी से धोएं या सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें।

टिशूज को फेक दे इसके बाद हाथ धो लें इस्तेमाल किए गए टिशूज को फेक दे इसके बाद हाथ धो लें। बिना हाथ धोएं अपनी आखों, नाक व मुंह को न छुएं। खॉसते और छिकते वक्त डिस्प्रोजेबल टिशू का उपयोग करें। टिशू नही है तो छिकते और खासते वक्त अपने बाजू का इस्तेमाल करें। उन्होंने बताया कि वायरस से बचाव के लिए एन.95 मास्क पहने। सर्दी या फ्लू से संक्रमित लोगों के पास जाने से बचें। उन्होंने कहा कि सामुदायिक जागरूकता के लिए और कोरोना वायरस से बचाव के लिए जिला एवं संभाग स्तर पर कार्यशालाएं आयोजित की जाए। अभियान में पुलिस, शिक्षा विभाग एवं समस्त विभागों को जोड़ा जाय।

कमिश्नर ने जांच का दिया निर्देश कमिश्नर डॉ. अशोक कुमार भार्गव ने मेडिकल कालेज के डीन और सीएमएचओ को कोरोना वायरस के लक्षण पाऐ जाने पर तुरंत उपचार की व्यवस्था का निर्देश दिए। जिले में विदेश से आने वाले पर्यटकों या यहां के लोगों को गंभीर निगरानी में रखा जाए। उपचार की व्यवस्था की जाए। इस अवसर पर जिले के आईजी, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, डीन, अधीक्षक सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद रहे।

Similar News