शादी के बाद पहले Valentine Day पर 'रीवा की राजकुमारी' ने बताया प्यार का असली मतलब
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
टीवी एक्ट्रेस एवं रीवा की राजकुमारी मोहेना कुमारी सिंह (Rewa Princess Mohena Kumari Singh) ने शादी के बाद पहला वैलेंटाइन्स डे मनाया है। जी हाँ, वहीं इस वैलेंटाइन के मौके पर उन्होंने एक के बाद एक खूबसूरत मैसेज शेयर किए है जो दिल को छू लेने वाले हैं। जी दरअसल मोहेना कुमारी सिंह ने सोशल मीडिया पर बताया है कि आखिर प्यार का असली मतलब क्या है? उन्होंने अपनी पहली तस्वीर के जरिए बताया है कि प्यार में हमेशा एफर्ट्स लगाने पड़ते है।
तभी प्यार में सच्चाई नजर आएगी। वहीं अपनी दूसरे पोस्ट के जरिए मोहेना कुमारी सिंह ने बताने की कोशिश की है कि प्यार में एक दूसरे को माफी देकर भी आगे बढ़ा जा सकता है। इसी के साथ मोहेना कुमारी सिंह ने तीसरे मैसेज में बताया है कि प्यार केयर है। अपने चौथे मैसेज में मोहिना ने कहा है कि अनकही बातों को भी समझना चाहिए।
आगे अपने पांचवे मैसेज में मोहेना कुमारी सिंह ने बताया है कि प्यार ईमानदारी है। इसी के साथ उन्होंने अपने छठवें मैसेज के जरिए बताया है कि प्यार यूनिवर्सल है। मोहना एक दमदार अभिनेत्री हैं और उन्होंने ये रिश्ता क्या कहलाता है में काम किया है। वह रीवा की राजकुमारी हैं और उन्होंने जिनसे शादी की है वह भी कुछ कम नहीं है।