वैलेंटाइन डे को प्रेम इजहार नकारने पर मनचले ने युवती के साथ किया कुछ ऐसा की आपकी रूह कांप जाएगी : REWA NEWS

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:12 GMT

रीवा। वैलेंटाइन डे को प्रेम इजहार नकारने पर मनचले ने अपने सगे भाई और दोस्त के साथ मिलकर युवती को बदनाम करने की साजिश रच डाली ।बदनाम करने के लिए बदमाशों ने अश्लील पोस्टर छपवा कर परिवारजनों के मोबाइल नंबर लिखा कर संपर्क करने की बात लिखी और रात में पूरे गांव में बटवा दिया। सुबह लोगों की नींद खुली तो घरों में पोस्टर बिखरे मिले जिसकी जानकारी लगते ही पूरे गांव में सनाका खींच गया। बेटी के बदनाम करने की साजिश की जानकारी लगते ही परिवार के लोग थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने एफ आईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी जिन्हें रविवार को हिरासत में ले लिया। घटना मनगवां थाना क्षेत्र के गंगेव की बताई जाती है।

जानकारी के अनुसार गंगेव चौकी क्षेत्र निवासी युवती के नाम से 14 जनवरी की रात्रि गांव में अश्लील शद लिखे पोस्टर छपवा कर बनवाए गए थे। युवती की शिकायत पर पुलिस रोहित पटेल, दीपक पटेल और गुलशन पटेल के नाम एफआईआर दर्ज कर ली थी। एफआईआर होने की जानकारी लगते ही तीनों युवक फरार हो गए थे। जिन्हें गंगेव चौकी प्रभारी दिव्या उपाध्याय ने साइबर सेल की मदद से रोहित पटेल निवासी गंगेव और गुलशन पटेल निवासी कांटी थाना मनगवां को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि आरोपी दीपक और गुलशन सगे भाई हैं जबकि रोहित बुआ का बेटा है। तीनों युवकों ने युवती को बदनाम करने की साजिश रची थी जिनके खिलाफ 507, 509 धारा के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

Similar News