वाह रे ! REWA : दूकान सहित युवक को जिन्दा जलाया

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:14 GMT

रीवा। दरवाजे में ताला बंद कर युवक को आरोपियों ने दुकान सहित जिंदा जला दिया। युवक दुकान के अंदर ही सोया हुआ था। देर रात परिजनों को जानकारी हुई जिन्होंने ताला तोड़कर युवक को बाहर निकाला जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से गुस्साए परिजनों ने जाम लगा दिया जिससे घंटो आवागमन बाधित रहा।

रखवाली के लिए दुकान मेंं सोया था युवक घटना सिरमौर थाने के राजगढ़ गांव की बताई जा रही है। सिरमौर थाने के राजगढ़ निवासी कृष्णकुमार पाण्डेय गांव में ही दुकान संचालित करते है। पीडि़त रात में रखवाली के लिए अपनी दुकान में ही रुकते थे। 9 मार्च की रात वे दुकान के अंदर सोए हुए थे। उसी दौरान आरोपियों ने दुकान में बाहर से ताला बंद कर दिया और दुकान के अंदर आग लगा दी। देखते ही देखते पूरी दुकान धू- धू कर जलने लगी। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही परिजन पहुंच गए। उन्होंने दुकान का ताला तोड़कर आग को बुझाया। दुकान के अंदर फंसा युवक बुरी तरह झुलस गया था।

परिजनों ने दी पुलिस को सूचना परिजनों ने पुलिस को सूचना देने के बाद घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल लेकर आए। संजय गांधी अस्पताल से बुधवार को चिकित्सकों ने उनको जबलपुर रेफर कर दिया था जहां ले जाते समय उनकी रास्ते में मौत हो गई थी। शव लेकर परिजन वापस आ गए और सिरमौर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में रखवा दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया था। युवक की मौत के बाद अब उसमें हत्या की धारा पुलिस बढ़ायेगी।

पोस्टमार्टम के बाद शव रखकर क्योंटी मार्ग में लगाया जाम इस घटना के बाद गुरुवार की सुबह परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर पहुंचे परिजनों ने क्योंटी मार्ग में जाम लगा दिया। परिजन इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। सूचना मिलते ही तहसीलदार सहित सिरमौर पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों से उनकी मांगों के संबंध में चर्चा की गई। पुलिस ने आरोपियों का शीघ्र पता लगाकर उनको गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। करीब घंटे भर बाद परिजनों ने जाम खोल दिया।

Similar News