लापता युवक का कुएं में शव मिलने से सनसनी, फिर मृतक की जेब में मिला कुछ ऐसा की सब रह गए हैरान : REWA NEWS

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:13 GMT

रीवा। लापता युवक का शुक्रवार की सुबह कुएं में शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई जिस पर युवक के शव को बाहर निकलवाया गया है। प्रथम दृष्ट्या पुलिस दुर्घटनावश युवक के कुएं में गिरने की आशंका जता रही है। वहीं दूसरी ओर परिजनों ने युवक की हत्या का संदेह जताया है।

स्थानीय लोगों ने देखा शव घटना सोहागी थाने के मझिगवां गांव की बताई जा रही है। यहां रहने वाले दिनेश कुमार बहरोलिया पिता मान सिंह (३०) का शुक्रवार की सुबह कुएं में शव बरामद हुआ है। युवक करीब दो दिन पहले लापता हुआ था। शाम को वह घर से निकला जिसके बाद युवक का पता नहीं चला। परिजनों ने उसकी हर संभवित जगहों पर तलाश की थी लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। शुक्रवार की सुबह घर के समीप स्थित कुएं में लोगों ने शव देखा। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस को सूचना दी गई जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।

 

एफएसएल टीम मौके पर पहुंची इस दौरान पुलिस ने कुएं से युवक का शव बाहर निकलवाया। शरीर में कोई बाहरी चोट के निशान नहीं थे। इस दौरान सीन आफ क्राइम यूनिट के वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. आरपी शुक्ला ने भी टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रथम दृष्ट्यिा पुलिस दुर्घटनावश युवक के कुएं में गिरने की आशंका जता रही है। वहीं परिजनों ने युवक की हत्या का संदेह जताया है। वह पिछले दो दिनों से लापता था जिसको परिजन खोज रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है जिसके बाद ही मौत के कारण सामने आऐंगे। हालांकि पुलिस अभी हादसा ही मान रही है। क्योंकि उसके शरीर में चोट के कोई बाहरी निशान नहीं थे।

कबूतर मारने का था शौकीन, जेब में मिला मृत कबूतर उसके जेब में मृत कबूतर मिला है और कुछ सामान मिला है। युवक कबूतर मारने का शौकीन था और अक्सर कबूतर मारने के लिए कुएं में उतरता था। प्रथम दृष्ट्या पुलिस ने आशंका जताई है कि युवक कबूतर का शिकार करने के लिए कुएं में उतरा था और पैर फिसलने से पानी में गिर गया।

Similar News