रीवा: मूकबधिर नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, आरोपियों ने की कसाई से भी बदत्तर हरकत, बंधक बनाकर...
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
रीवा जिले के बैकुण्ठपुर थाना क्षेत्र में मूकबाधिर नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है।
गैंगरेप की शिकायत के बाद अब पुलिस सरगर्मी से आरोपियों की पतासाजी में जुट गई है। प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि आरोपियों ने उसकी मजबूरी का फायदा उठाकर पहले उसका अपहरण किया।
इसके बाद उसे शहर से बाहर सूनसान जगह में लेकर कमरे में बंद करके उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। अभी नाबालिग लड़की का मेडिकल जांच करवाया जा रहा है। वहीं इस मामले में पुलिस की ओर से कुछ भी बयान सामने नहीं आया है। फिलहाल पुलिस पूछताछ कर आरोपियों की तलाशी में जुट गई है।