रेवांचल सुपरफास्ट एक्सप्रेस से रीवा आ रहें भाजपा विधायक का सूटकेस चोरी, जानिए कहाँ-कैसे मिला...

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:11 GMT

सेमरिया विधायक हैं केपी त्रिपाठी,

रात को दुर्ग में जम्मूतवी एक्सप्रेस में मिला बैग 

रीवा। प्रदेश की राजधानी से रीवा आ रहे सेमरिया के भाजपा विधायक केपी त्रिपाठी का सूटकेस मुड़वारा कटनी में चोरी हो गया। कटनी के बाद नींद खुलने पर भाजपा विधायक को इसकी जानकारी हुई। इसके बाद रीवा जीआरपी थाना में विधायक के गनमैन ने चोरी की एफआइआर दर्ज कराई है। जीआरपी ने शून्य में मामला दर्ज कर कटनी जांच के लिए भेज दिया है। वहीं ट्रेन में भाजपा विधायक का समान चोरी होने की खबर लगते ही हड़कंप मच गया है। इसके बाद रात को दुर्ग में जम्मूतवी एक्सप्रेस में एक बैग मिला। इसमें मिले अभिलेख के आधार पर पुलिस ने ने फोन लगाया तो विधायक ने बताया कि उक्त दस्तावेज उनके है।

सेमरिया विधायक त्रिपाठी शुक्रवार को रेवांचल सुपरफास्ट के एसी फर्स्ट के बर्थ नम्बर १५ में सफर कर रहे थे। उनका काले रंग का ट्राली सूटकेस सीट के नीचे रखा था जो मुड़वारा स्टेशन में चोरी हो गया। विधायक जब नींद से जागे और सूटकेस देखा तो उनके होश उड़ गए है। सूटकेश में विधायक के जरूरी दस्तावेज और आठ कूपन, आधार कार्ड, कपड़े और अन्य सामग्री चोरों ने पार कर दी है। समान चोरी हो जाने के बाद रीवा में उनके गनमैन ने घटना की एफआइआर लिखाई है।

फस्र्ट क्लास में यात्री असुरिक्षत प्रदेश व देश की राजधानी को चलने वाली रेवांचल सुपर फॉस्ट एवं आनंद विहार में फस्र्ट क्लास की श्रेणी में यात्री असुरक्षित महसूस कर रहे है। इन ट्रेनों में यात्रा के दौरान विधायक ही नहीं पुलिस अधिकारी का समान भी एसी से चोरी हुआ है। इसके बावजूद इन चोरियों का खुलासा नहीं हुआ है। जबकि एसी में आम व्यक्ति बहुत कम चढ़ते-उतरते है। वहीं चौबीस घ्ंाटे अटेंडेंट व टीसी उपस्थित रहते है। ऐसे में स्लीपर में यात्रा करने वाले कितने सुरक्षित है यह सहज अंदाजा लगाया जा सकता है।

कटनी पुलिस को जांच सेमरिया के भाजपा विधायक केपी त्रिपाठी के गनमैन ने मुड़वारा स्टशेन में समान चोरी होने की सूचना दी है। इसमें शून्य में मामला दर्ज कर कटनी पुलिस को जांच के लिए डायरी भेज दी गई है। -फूलकुमारी के. किट्टा, निरीक्षक, जीआरपी थाना रीवा

Similar News