रेवांचल सुपर फॉस्ट में सीट को लेकर दो महिलाओं में हुआ विवाद, फिर हो गई बड़ी अनहोनी : REWA NEWS

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:13 GMT

रीवा। रेवांचल सुपर फॉस्ट में सीट को लेकर दो महिलाओं में विवाद हुआ। इसी बीच एक महिला ने बुर्जुग महिला यात्री के गले से सोने की मोहर खींच ले गई है। इस मामले की रिपोर्ट महिला ने जीआरपी थाने में दर्ज कराई है। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ शून्य पर मामला दर्ज कर भोपाल भेज दिया है।

मालती वर्मा पति हनुमान प्रसाद निवासी चक्की चौराहा भोपाल अपने भाई शंभू प्रसाद के साथ भोपाल से रीवा आ रही थी। हबीबगंज रीवा के कोच ६ की बर्थ नम्बर ६५ व ६८ में बैठी थी। इसी बीच भोपाल स्टेशन में सीट को लेकर एक अन्य महिला उनसे विवाद करने लगी। बाद में वह महिला चली गई। इसके कुछ देर बाद जब बुजुर्ग महिला ने देखा तो गले से सोने की लगभग ५ ग्राम की मोहर गायब थी। ट्रेन रवाना होने के बाद वे भोपाल में एफआइआर दर्ज नहीं करा पाई। इसके बाद सुबह जीआरपी थाना रीवा में एफआइआर दर्ज कराई गई। इस पर जीआरपी ने मामला दर्ज भोपाल विवेचना के लिए भेज दिया है।

Similar News