रीवा-सतना रेलमार्ग के बीच बढ़ी रेल की गति, जानिए अब किस रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:11 GMT

रीवा। रीवा-सतना रेलमार्ग के बीच चलने वाली ट्रेनों की गति बढ़ाई गई है। 100 किमी प्रतिघंटे की बजाय 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन दौड़ रही हैं। गति बढऩे से सतना से रीवा का सफर कम समय में पूरा हो रहा है। ट्रेन पांच मिनट पहले ही स्टेशन पहुंच रही हैं।

दरअसल, सतना-रीवा के बीच चलने वाली ट्रेनें 100 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ रही थीं लेकिन ट्रेनों की औसत स्पीड 55 किलोमीटर प्रतिघंटा आ रही। इसकी वजह अधिक स्टॉपेज एवं चेन पुलिंग बताई जा रही। इसको लेकर ट्रैक पर और अधिक स्पीड बढ़ाने के लिए 1 नवंबर को प्रमुख अभियंता एके मलिक ने 110 की स्पीड का ट्रायल किया था।

इस दौरान 55 किलोमीटर की दूरी महज 49 मिनट में तय की गई थी। ट्रायल सफल होने के बाद रिपोर्ट बोर्ड को भेजी गई थी। बोर्ड से हरी झंडी मिलने के बाद सतना-रीवा के बीच चलने वाली ट्रेनों की गति में भी इजाफा हो गया है।

Similar News