रीवा: संजय गाँधी अस्पताल के पार्किंग में देखा गया 'भूत'?, वीडियो वायरल, जानिए क्या है सच...

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:12 GMT

रीवा। इन दिनों रीवा में एक वीडियो क्लिप वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि यह संजय गांधी अस्पताल के पार्किंग की वीडियो है एवं इस वीडियो में भूत देखे जा रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो एवं तस्वीरें इन दिनों रीवा वासियों के मोबाईलों पर देखी जा रही है।

वीडियो को शेयर करके भूत होने का दावा किया जा रहा है, जबकि प्रथमदृष्ट्या ही वीडियो में साफ दिखाई पड़ रहा है कि यह वीडियो फेक है। वीडियो देखने के बाद रीवा रियासत टीम ने वीडियो की तहकीकात शुरू की। जिसमें साफ तौर पर पता चलता है कि यह वीडियो रीवा के किसी भी स्थान का है ही नहीं।

[video data-width="640" data-height="352" mp4="https://www.rewariyasat.com/wp-content/uploads/2020/02/VID-20200208-WA0003.mp4"][/video]

जानिए वायरल वीडियो का सच

  • प्रथमदृष्ट्या वायरल वीडियो एवं तस्वीरों में जो अंडरग्राउण्ड पार्किंग दिखाई दे रही है वैसी अंडरग्राउण्ड पार्किंग संजय गांधी अस्पताल में नहीं है। इसके अलावा रीवा के किसी भी कांप्लेक्स या मॉल में ऐसी पार्किंग नहीं है, जैसी वीडियो में दिखाई गई है।
  • तहकीकात में पता चला वीडियो में दिखाई गई पार्किंग उत्तराखंड के एक मॉल की है, जिसमे छेड़छाड़ की गई है।
  • वायरल फोटो में फोटोशॉप का बाखूबी इस्तेमाल कर उसमें कथित भूत को दृश्यांकित किया गया है।
  • जिससे रीवा रियासत की जांच पड़ताल में यह वायरल वीडियो एवं फोटो फेक साबित होते हैं।
  • वायरल वीडियो एवं फोटो में दृश्यांकित आत्मा/भूत एडिटेड है, एवं रीवा के किसी भी स्थान से इसका कोई लेना देना नहीं है।

Similar News