रीवा: शहर के पॉश इलाके में बाइकर्स ने सरेराह छात्र पर हमला कर उतारा मौत के घाट

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:14 GMT

रीवा. शहर की कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए बाइक सवार युवकों ने सरेराह एक छात्र पर हमला कर लाठी व रॉड से जमकर मारपीट की और उसके ऊपर पत्थर पटक दिया। घटना में छात्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी जैसे ही स्थानीय लोगों को हुई तो पूरे मोहल्ले में सनाका खिंच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस हमले में छात्र के साथ मौजूद उसका दोस्त भी घायल हुआ है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

घटना सिविल लाइन थाने के विंध्य विहार कॉलोनी के बताई जा रही है। अभिषेक पाण्डेय (22) निवासी लपटा थाना चोरहटा बुधवार की शाम अपने दोस्त शिवम के साथ ग्राम टेकुआ जा रहा था। इस दौरान रास्ते मे उसका बाइक में सवार करीब दर्जनभर युवकों ने पीछा कर लिया। उनके नापाक इरादों को भांप कर छात्र ने जान बचाकर भागने का प्रयास किया। उक्त युवकों ने छात्र का पीछा कर लिया। वह जैसे ही विंध्य विहार कॉलोनी पहुंचा तो वहां उसकी गाड़ी फिसल गई और वह गिर गया।

इस दौरान पीछे से आ रहे दर्जनभर युवकों ने सरेराह उस पर डंडा व रॉड से हमला कर दिया। आरोपी खुलेआम उसको पीटते रहें। बीच-बचाव में उसका दोस्त भी घर हो गया। आरोपियों ने उस पर पत्थर पटक दिया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना से पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। सूचना मिलते ही नगर पुलिस अधीक्षक शिवेन्द्र सिंह सहित सिविल लाइन थाने का बल मौके पर पहुंच गया।

पुलिस ने घायल दोस्त को उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया। घटनास्थल पर चारों तरफ पत्थर और डंडे पड़े हुए थे। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी हत्या के इरादे से ही आए हुए थे। घटना की जानकारी मिलते ही बदहवास हालत में परिजन भी मौके पर पहुंचे। घटना से पूरा परिवार गहरे सदमे में हैं। युवक पेंटियम प्वाइंट कॉलेज में पढ़ता था। पुलिस घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों कस पता लगाने में जुटी हैं।

पुरानी रंजिश को लेकर विवाद उक्त छात्र की हत्या की पुरानी रंजिश को लेकर होने की बात सामने आ रही है। युवक का कुछ दिन पूर्व आरोपियों से विवाद हुआ था जिसकी रंजिश आरोपी रखे हुए थे। बुधवार को आरोपी उक्त छात्र को अकेला पा गए और उन्होंने सरेराह उसकी हत्या कर दी।

Similar News