रीवा: शहर के नवीन थाना अमहिया की पहली कायमी, सट्टा पर्ची काटते तीन सटोरिये गिरफ्तार

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:11 GMT

रीवा। जिले का एक नया अमहिया थाना शुक्रवार को अस्तित्व में आया। इसके साथ ही अमहिया पुलिस ने पहली कार्रवाई सट्टा कारोबारियों पर की है। पुलिस ने दोपहर मानस भवन के समीप दबिश देकर तीन सटोरियों सहित 53सौ रूपये नकद एवं सट्टा पर्ची बरामद की है।

बताया गया कि शुक्रवार को अस्तित्व में आए अमहिया थाना पुलिस को शहर में अवैध सट्टा कारोबार संचालित होने की जानकारी मिली थी, लिहाजा मानस भवन के समीप सट्टे के अड्डों में दबिश दी गई। पुलिस ने वहां से सट्टा पर्ची सहित 53 सौ रूपये नकद एवं तीन सट्टोरियों को गिरतार किया है, जिनमें शामिल आरोपी अकबर खान पिता भैया पिता रहमत उल्ला, शकील खान, अभिनाश उर्फ टिल्लू सभी निवासी घोघर के खिलाफ जुआ एट का मामला दर्ज कर किया गया है।

Similar News