रीवा : रोज की तरह भोजन बनाकर कर रही थी पति का इंतजार, पति के आते ही छोटी सी बात पर हुई कहासुनी, पति ने पत्थर पटक कर की हत्या

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:13 GMT

रीवा. मध्य प्रदेश में रीवा जिले के एक युवक ने किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी पति ने पत्थर पटक कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया है। देररात इस घटना से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है। महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस ने घटना स्थल पर खून से लतपथ पत्थर बरामद किया है। घटना सेमरिया थाने रंगोली गांव की है।

रोज की तरह भोजन बनाकर कर रही थी इंतजार जिले के रंगोली गांव में रहने वाली सुनीता रावत (30) पति समयलाल रावत ने बुधवार की रात हर रोज की तरह भोजन पकाया। सुनीता बच्चों को भोजन कराने के बाद करीब 8.30 बजे पति के साथ भोजन करने का इंतजार कर रही थी। इस बीच किसी बात को लेकर पति से कहासुनी हो गई। विवाद बढऩे के बाद पति ने पत्नी की जमकर पिटाई की। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों के बीच मारपीट के बाद भी पति का गुस्सा शांत नहीं हुआ। मारपीट के दौरान जोर-जोर से महिला चीख रही थी। लोग बीच बचाव के लिए पहुंचते कि तब तक उसके सिर पर पत्थर पटक दिया जिससे महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस, आरोपी को गिया रिफ्तार घटना की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को हुई तो उनके होश उड़ गए। तत्काल सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच कर आस-पास के लोगों से पूछताछ किया और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। शव को कब्जे में लेकर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना स्थल से पुलिस ने खून से लतपथ पत्थर बरामद किया है। इसके अलावा गुरुवार की सुबह घटना स्थल पर सुबह फॉरेंसिक टीम के अधिकारी जाम सिंह चौगढ़ ने भी पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। दंपति के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ था इसका पता नहीं चल पाया है। मामले में पुलिस पति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।

चार बच्चों की मां थी महिला महिला की हत्या के बाद घर पर दिनभर सगे संबंधियों की भीड़ जमा रही। पुलिस ने बताया कि मृत महिला के चार बच्चे हैं। बड़ी बेटी है। इसके अलावा तीन छोटे बच्चे हैं। आरोपी पति छह भाई है। सभी मजदूरी करते हैं। अब बच्चों की परवरिश कौन करेगा यह बड़ा सवाल है।

वर्जन... रंगौली गांव में महिला के सिर पर पत्थर पटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गौरव नेमा, थाना प्रभारी, सेमरिया

Similar News