रीवा: रिश्वत लेते पकडे गए इस कर्मचारी पर आरोप सिद्ध, चार साल जेल की सजा मिली

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:13 GMT

रीवा (Rewa News in Hindi). भ्रष्टाचार के मामले में फंसे पटवारी को विशेष न्यायालय ने चार वर्षके कठोर कारावास की सजा से दंडित किया है। आरोपी पटवारी को लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। कोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान आरोपी पर लगाए गए दोष सिद्ध पाए गए जिसकी वजह से कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए चार वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है।

बताया गया है कि शिकायतकर्ता यदुनन्दन पटेल निवासी ग्राम चोरगड़ी रीवा की शिकायत पर २३ जुलाई 2016 को आरोपी अजय सोनी पटवारी हल्का चोरगड़ी तहसील रायपुर कर्चुलियान को 900 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा था। प्रकरण की विवेचना उपरांत विशेष न्यायालय भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम रीवा में 23 फरवरी 2018 को चालान प्रस्तुत किया गया था। माननीय विशेष न्यायालय भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम रीवा द्वारा प्रकरण के विचारण उपरांत आरोपी के विरूद्ध दोषसिद्ध पाते हुए सजा का फैसला सुनाया है।

आरोपी पटवारी अजय सोनी को धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 198 8 में 3 वर्ष का सश्रम कारावास व 2000 रुपए का अर्थ दंड तथा धारा 13(1)डी सहपठित 13(2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 198 8 में 4 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 2000 रुपए के अर्थ दंड से दंडित किया गया है।

Similar News