रीवा: ये 'बापू' नहीं 'हॉलीवुड एक्टर' है, कॉलेज में छात्रों का हंगामा, जानिए क्या है मामला...

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:12 GMT

रीवा। आज बापू की पुण्यतिथि के दिन शहर के एक प्रतिष्ठित सरकारी कॉलेज में जमकर हंगामा हुआ है। हंगामे की वजह बापू की प्रतिमा है।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर उच्च शिक्षा विभाग द्वारा कालेजों में गांधी स्तंभ की स्थापना की गई है। इसमें रीवा के माडल साइंस कालेज में छात्रों ने हंगामा मचा दिया। इनका आरोप है कि जो प्रतिमा गांधी स्तंभ में महात्मा गांधी की लगाने का दावा किया जा रहा है, वह वास्तविक चेहरा बापू का नहीं है। बल्कि 'गांधी' फिल्म में बापू का रोल निभाने वाले हालीवुड एक्टर बेन किंग्सली का है।

हंगामा मचा रहे छात्रों ने कहा कि कालेज प्रशासन कोई प्रशासनिक अधिकारी बुलाए और वह सत्यापित करें कि जो प्रतिमा लगाई गई है वह महात्मा गांधी की है। कालेज के प्रभारी प्राचार्य ने मामले में पल्ला झाडऩे का प्रयास करते हुए कहा कि इसके लिए कमेटी गठित करेंगे और उसकी रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी। वहीं छात्रों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर भी शिकायत दर्ज कराई है। एसपी आबिद खान ने कहा है कि मामला संज्ञान में आया है, इसका परीक्षण कराया जा रहा है।

गांधी जयंती पर एक ओर प्रदेश सरकार बड़ा आयोजन कर यह संदेश देना चाह रही थी कि शैक्षणिक संस्थानों से ही गांधी के विचार बाहर निकलें। इसके लिए पूरे प्रदेश में कार्यक्रम आयोजित किए गए। रीवा में अधिकारियों की लापरवाही की वजह से जो प्रतिमा बनाई गई है, वह स्पष्ट नहीं होने की वजह से विवादों में घिर गई है। छात्रों ने कहा है कि मामले की जांच कर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं की जाएगी तो वह बड़ा आंदोलन चलाएंगे। बापू का अपमान करने वालों पर कार्रवाई होना चाहिए।

Similar News