रीवा : युवती की मौत पर संजय गाँधी में मचा हड़कंप, डॉक्टर ने की परिजनों से बत्तमीजी, इस वीडियो से मचा हड़कंप

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:11 GMT

रीवा। मप्र के रीवा जिले में युवती की मौत पर एक दिन पूर्व चिकित्सकों पर धक्का मुक्की व लापरवाही का आरोप लगाने वाले परिजनों ने बुधवार को मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

गंगेव चौकी के टिकुरी-32 में छात्रा श्रुतिकीर्ति मिश्रा पिता शेषमणि (18) स्कूल से लौटते समय 19 दिसम्बर को बस से दुर्घटना का शिकार हो गई थी। जिसको परिजनों ने संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया था। आरोप है कि मंगलवार रात छात्रा का वेंटीलेटर चिकित्सकों ने जबरदस्ती निकाल दिया जिससे उसकी मौत हो गई।

विरोध करने पर चिकित्सकों ने धक्का-मुक्की कर उनको वार्ड से बाहर निकाल दिया। इस घटना को लेकर परिजन काफी आक्रोशित हो गए थे। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। वहीं छात्रा के पिता शेषमणि पटेल ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज करवाकर कार्रवाई की मांग की है।

Full View

उनका आरोप था कि चिकित्सकों ने जबरदस्ती वेंटीलेटर निकाल दिया था और दूसरे को लगा दिया जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

छात्रा को हेडइंजुरी थी और ब्रेन डेड हो गया था जिसमें रिकवर होने की संभावना नहीं थी। ऐसे मामलों में परिजनों को वस्तुस्थिति से अवगत करवाकर ही वेंटीलेटर निकालते हैं। शायद चिकित्सक परिजनों को अच्छी तरह से समझा नहीं पाए जिससे यह स्थिति निर्मित हुई। डॉ. अतुल सिंह, उप अधीक्षक एसजीएमएच

Similar News