रीवा: युवक की नृशंस हत्या, हाथ-पैर बांधकर फेंका शव

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:12 GMT

रीवा। जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर पुरास गांव में एक युवक की पीट-पीटकर नृशंस हत्या कर दी गई। युवक का शव एक खेत में कुएं के पास पड़ा मिला। उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे। मौके पर पहुंची रायपुर कर्चुलियान पुलिस व एफएसएल टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों ने गांव के ही दो युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है, जिनकी तलाश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार विवेकचंद्र पाठक पुत्र लालमणि पाठक 40 वर्ष निवासी खजुहा खुर्द पेशे से ऑटो चालक है। इसके साथ ही वैवाहिक सीजन में वह फोटो-वीडियो का भी काम करता है। मंगलवार शाम वह अपने घर से निकला था। इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने समीपी पुरास गांव में उसका शव खून से लथपथ हालत में देखा। युवक का हाथ-पैर बंधा हुआ था। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीण व परिजनों की भीड़ जमा हो गई।

घटना की सूचना रायपुर कर्चुलियान पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने बारीकी से निरीक्षण किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया गया। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं रायपुर कर्चुलियान पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इन युवकों पर आरोप परिजनों ने बताया कि गांव के ही अंकित तिवारी से कुछ दिनों पूर्व विवेकचंद्र का विवाद हुआ था, लेकिन बाद में सुलह हो गई थी। मंगलवार शाम अंकित व मंटू नाम के युवक उसे अपने साथ ले गए थे।

परिजनों का आरोप है कि अंकित व मंटू ने ही मिलकर उसकी हत्या कर दी। विवेक का शव भी अंकित तिवारी के खेत में मिला है। ऐसे में शक की सुई अंकित की तरफ घूम रही है। बताया जाता है कि मृतक के बेटे को अंकित द्वारा मारा गया था, जिसके चलते विवाद हुआ था। इसी विवाद के चलते हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। फिलहाल पुलिस इस संबंध में जांच पड़ताल कर रही है।

Similar News