रीवा में निगम ने अवैध बारात घरों पर शुरू की कार्रवाई, कई सील

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:12 GMT

रीवा। शहर में अवैध रुप से संचालित बारात घरों (Marriage Halls in Rewa) व होटलों (Hotels in Rewa) पर कार्यवाही निगम प्रशासन ने शुरु कर दी है। मंगलवार को जोन क्रमांक 1 अमले द्वारा वार्ड क्रमांक 35 में संचालित मधुवन बारात घर व वार्ड क्रमांक 36 फोर्ट रोड में संचालित नंद छाया बारात घर पर ताला जड़ दिया। अब इस बारात घर को बिना निगम के संचालक संचालित नहीं करा सकेंगे।

बता दे कि निगम प्रशासन द्वारा हाईकोर्ट के निर्देश के बाद करीब 80 बारात घरों को नोटिस जारी किया था लेकिन इनमें से कई बारात घर संचालको द्वारा निगम की नोटिस पर ध्यान नहीं दिया गया और लाइसेंस के लिए आवेदन नहीं किया गया। जिसके बाद अब निगम अमले ने कार्यवाही शुरु कर दी है। बारात घरों में ताला जड़ नोटिस चस्पा किया जा रहा है। रोक के बाद भी यदि अवैध रुप से संचालन करते पाए जाने पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। मंगलवार को अन्य जोन अंर्तगत भी कई बारात घरों की जांच की गई है। बताया गया करीब 20 बारात घर संचालको द्वारा लाइसेंस के लिए आवेदन भी किया गया है।

कार्यवाही के दौरान कार्यपालन यंत्री एसके चतुर्वेदी, सहायक यंत्री राजेश सिंह, उपयंत्री रमेश सिंह, राजस्व निरीक्षक रावेन्द्र सिंह सहित निगम अमला मौजूद रहा। संचालकों में मचा हड़कंप बता दे कि वैवाहिक सीजन के चलते बारात घर संचालको द्वारा एडवांस बुकिंग ली गई है और निगम द्वारा इसी बीच बारात घरों को सीज किया जा रहा है जिसके चलते संचालको में हड़कंप मचा हुआ है। वह निगम कार्यालय के चक्कर काटने लगे है। निगम अफसरों की माने तो शहर के 98 प्रतिशत बारात घरों का संचालन अवैध रुप से हो रहा है। इसलिए बुकिंग कराने से पूर्व हितग्राही बारात घर के संबंध में पूरी रिपोर्ट ले नहीं तो उनको कार्यक्रम के दौरान कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Similar News