रीवा में कर्ज माफ़ी पार्ट-2 का काम शुरू, इतने कर्जदार किसानों का माफ होगा ऋण, आवेदन अपडेड कराने जद्दो-जहद

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:11 GMT

रीवा. जय किसान फसल ऋण माफी योजना के तहत पिंक आवेदन करने वाले 15 हजार से ज्यादा किसानों के ऋण जल्द माफ कर दिए जाएंगे। जिले में कर्ज माफी पार्ट-२ का काम चालू कर दिया गया है। इस बार ऐसे किसानों के ऋण माफ होंगे जिनका बकाया 50 हजार से एक लाख के बीच है। ऐसे किसानों के आवेदनों में आधार के साथ अपडेट किए जा रहे हैं।

केन्द्रीय सहकारी बैंक में आठ हजार किसानों के माफ होंगे ऋण जय किसान फसल ऋण माफी योजना के तहत पिंक आवेदन करने वाले किसानों की प्रक्रिया चालू हो गई है। पहले चरण में जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक की शाखाओं में19 से 21 दिसंबर तक आवेदन अपडेट के लिए आधार कार्ड की छाया प्रति के साथ किसानों के हस्ताक्षर कराए गए। शनिवार को सहकारी बैंकों की शाखाओं में आवेदन अपडेड के लिए आधार कार्ड की प्रति जमा करने के लिए किसानों को जद्दो जहद करना पड़ा। जिला सहकारी बैंक में आठ हजार किसानों के ऋण कर्ज माफी पार्ट-2 में जमा किए जाएंगे।

नेशनल बैंकों में भी ऋण माफ करने की तैयारी अन्य बैकों में 50 से एक लाख के बीच बकाया राशि के लिए भरे गए आवेदनों को अपडेड के लिए शिविर लगाए जाएंगे। इस पर जिला सहकारी बैंक और अन्य बैंकों को मिलाकर 15345 आवेदन अपडेट होने के बाद किसानों के ऋण माफ किए जाएंगे। शनिवार दोपहर कलेक्ट्रेट पार्क में दुआरी समिति के दर्जनों की संख्या में किसान आवेदन अपडेट कराने दस्तावेज जमा करने के लिए जद्दो जहद करना पड़ा। यहां पर 206 किसानों ने पिंक आवेदन जमा किया है। जिनका बकाया 50 से एक लाख के बीच है। इस दौरान कई महिलाएं भी परेशान रहीं। पार्ट-2 में छोटे-छोटे कास्तकार आवेदन अपडेट कराने के लिए परेशान रहे। इस बावत कृषि उप संचालक यूसी बागरी ने बताया कि जिले में पिंक आवेदन करने वाले १५,३४३ किसानों के आवेदन अपडेड किए जाने की प्रक्रिया चालू की गई है। इसके लिए शिविर भी आयोजित किए जाएंगे।

23 से 9 जनवरी तक लगेगा शिविर जिला सहकारी बैंक के अलावा अन्य बैंकों में जय किसान ऋण माफी योजना के तहत पिंक आवेदन जमा करने वाले किसानों के आवेदन अपडेट का काम चालू हो गया है। 23 दिसंबर से 9 जनवरी तक शिविर लगाए जाएंगे। जिसमें किसानों को बैंक खाता, आधार कार्ड नंबर आदि अपडेट किए जाएंगे।

जय किसान ऋण माफी योजना के तहत 19 से 21 जनवरी तक सहकारी बैंक शाखा से जुड़े आठ हजार किसानों के आवेदन अपडेड के लिए शिविर लगाए गया। इस बार 50 से एक लाख के बीच बकाएदारों के आवेदन अपडेट किए गए हैं। इसके अलावा अन्य बैंकों के लिए डीडीए जानकारी देंगे।

Similar News