रीवा में 5 साल के बच्चे की छाती में घुसी पांच फ़ीट की सरिया, मौत और जिंदगी के बीच जूझता बच्चा

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:12 GMT
रीवा REWA :. शहर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में 9 साल के बच्चे बाबू यादव के ऊपर चारा काटने वाली मशीन गिरने से छाती में करीब 4 फीट का रॉड घुसकर आरपार हो गया। गंभीर हालत में लहूलुहान बच्चे को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बच्चे को जबलपुर रेफर किया है।
शुक्रवार को विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में बाबू यादव (9) घर में चारा काटने की मशीन के नजदीक खेल रहा था, तभी मशीन उसके ऊपर गिर गई, इससे 4 फीट लंबा रॉड उसके शरीर में घुस गया और आरपार हो गया है। घर वालों ने एंबुलेंस की सहायता से गंभीर हालत में संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बच्चे को ऑपरेशन के लिए जबलपुर रेफर कर दिया है। दो दिन पहले ही घरवालों से खेत से लाकर मशीन को घर के आंगन में लगाया था, इसी में रॉड फंसा हुआ था।

Similar News