रीवा: पुलिस आरक्षक शादी का झांसा देकर युवती के साथ 3 साल तक करता रहा दुष्कर्म, मामला दर्ज
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
रीवा। शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीडि़त युवती ने महिला थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने युवती का मेडिकल परीक्षण कराकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी पुलिस आरक्षक बताया जाता है, जो जबलपुर के मझौली थाने में पदस्थ है।
जानकारी के अनुसार अजय कुमार साकेत निवासी बैकुंठपुर वर्तमान में जबलपुर जिले के मझौली थाने में आरक्षक के पद पर पदस्थ है। युवक का गांव की ही सजातीय युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था और पिछले 3 वर्षों से शादी का झांसा देकर वह युवती के साथ दुष्कर्म कर रहा था। युवती द्वारा जब शादी का दबाव बनाया जाने लगा तो आरक्षक ने शादी करने से इनकार कर दिया। मामला महिला थाना पहुंचा, जिसके बाद आरक्षक ने समझौता करते हुए एक बार फिर शादी का प्रलोभन दिया। तो युवती अपनी शिकायत वापस लेते हुए शादी करने के लिए राजी हो गई। युवती ने जैसे ही समझौता किया वैसे ही आरक्षक ने पुन: अपना रंग बदल लिया और शादी करने से इनकार कर दिया। आरक्षक द्वारा शादी से इनकार किए जाने के बाद पीडि़ता पुन: महिला थाना पहुंची और दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है।
एक साथ कर रहे थे कोचिंग
बताया जाता है कि पीडि़त युवती और आरोपी आरक्षक एक ही गांव के रहने वाले हैं और दोनों एक ही साथ पढ़ाई करते थे। दोनों बैकुंठपुर से रीवा कोचिंग करने आते थे और इसी बीच दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हुआ। इसके बाद बात शारीरिक संबंध तक पहुंच गई। इसी दौरान युवक की पुलिस में नौकरी लग गई और उसने शादी करने से इनकार कर दिया