रीवा : पहुंच वाले ठग का एक और कारनामा, लोन दिलाने का झांसा देकर दुकान से ठग ली एसी
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
रीवा। राजनैतिक और प्रशासनिक पहुंच की धौंस दिखाकर ठगी करने वाला आरोपी कमल सिंह पुलिस की गिरत में है। पुलिस एक-एक कर उसके द्वारा की गई धोखाधड़ी के मामलों को सामने ला रही है। आरोपी के घर से पुलिस ने एक एसी जप्त किया है, जिसकी कीमत 50 हजार रुपये बताई गई है। बताया गया कि यह एसी उसने बैंक से लोन दिलाने के नाम पर दुकानदार से धोखाधड़ी कर लिया था। वहीं लोन दिलाने के नाम पर बेरोजगारों से पैसा ऐंठने के मामले में और कई शिकायतकर्ता थाने पहुंच रहे है पुलिस शिकायतों के साक्ष्य जुटाने में जुटी हुई है और पकड़े गए ठग से लगातार पूछताछ कर रही है। विदित हो कि रिटायर्ड सेना के जवान और एक दर्जन बेरोजगारों द्वारा कमल सिंह पिता राजनारायण सिंह निवासी कोटरा कला थाना सोहागी के खिलाफ सिविल लाइन थाने में ठगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी।
शिकायतों की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और ठगी के मामलों के संबंध में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। शुक्रवार शाम सिविल लाइन थाना से सब इस्पेटर श्वेता मौर्य आरोपी कमल सिंह को लेकर उसके गृहग्राम पहुंचीं और एक पीडि़त दुकानदार द्वारा की गई शिकायत के मामले में आरोपी के घर में लगी एसी जप्त की। बताया जाता है कि आरोपी कमल सिंह ने राजनैतिक धौंस दिखाकर बहुत कम समय में इसी तरह कई बेनामी संपाियां अर्जित की हैं। इसके साथ ही आरोपी के घर में एक इंडिगो गाड़ी खड़ी मिली और एक अन्य गाड़ी के संबंध में भी जानकारी मिली है। जबकि तीसरी गाड़ी एसयूवी 5ओओ गाड़ी जिसका उपयोग ठगी करने में किया जा रहा था, पुलिस ने पहले ही जत कर सिविल लाइन थाने में खड़ा करा लिया है। अनुमान है कि सिविल लाइन पुलिस आरोपी और उसके साथियों को शनिवार को न्यायालय में पेश करेगी।