रीवा: पंचायत सचिव 3 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ ट्रेप
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
रीवा। लोकायुक्त पुलिस रीवा संभाग द्वारा शनिवार को 3000 की रिश्वत लेते हुए ग्राम पंचायत सचिव को रंगेहाथ ट्रेप किया गया है।
लोकायुक्त पुलिस के अनुसार अनंत राम पटेल पिता शिवनंदन पटेल उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम पंचायत सुआ तहसील अमरपाटन जिला सतना ने शिकायत दर्ज कराई थी कि मुन्नालाल अग्रवाल पिता लक्ष्मी चंद अग्रवाल 59 वर्ष सचिव ग्राम पंचायत सुआ तहसील अमरपाटन जिला द्वारा ग्राम पंचायत सुआ के अंतर्गत किए जाने वाले बाउंड्री निर्माण हेतु खोदे गए गड्ढों के भुगतान की राशि निकालने के एवज में 3000 रुपए रिश्वत की मांग की जा रही है। जिसकी तस्दीक के उपरांत ट्रेप का आयोजन कर उसे रंगेहाथ ग्राम पंचायत भवन सुआ में पकड़ा गया। उपरोक्त कार्यवाही बी के पटेल उप पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में की गई।
आरोपी के विरूद्ध धारा 15ए धारा 7ए 13(1)(डी), 13(2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत कार्रवाई की गई है।