रीवा नगर निगम का कार्यकाल समाप्त, संभागायुक्त डॉ भार्गव बनें ननि प्रशासक, पदभार ग्रहण किया
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
रीवा। कमिश्नर रीवा संभाग डॉ. अशोक कुमार भार्गव ने नगर निगम कार्यालय पहुंचकर प्रशासक का पदभार ग्रहण किया। उन्होंने इसके बाद कार्यालय का निरीक्षण भी किया। कमिश्नर डॉ. भार्गव ने नगर निगम में संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं, गतिविधियों एवं संसाधनों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने निरीक्षण के दौरान नगर निगम की विभिन्न शाखाओं में पहुंचकर आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने कार्यालय को व्यवस्थित करने एवं विभिन्न स्थानों पर टूट-फूट की मरम्मत कराने तथा साफ-सफाई रखने के संबंध में निर्देश दिए। इस अवसर पर आयुक्त नगर निगम सभाजीत यादव उपायुक्त अरूण मिश्रा, प्रभारी कार्यपालन यंत्री राजेश सिंह सहित कार्यालय के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि नगर निगम रीवा का कार्यकाल समाप्त होने के बाद शासन द्वारा कमिश्नर रीवा संभाग को नगर निगम रीवा का प्रशासक नियुक्त किया गया है। महापौर ममता गुप्ता सहित परिषद का कार्यकाल विगत एक जनवरी को समाप्त हो जाने के कारण शासन द्वारा रीवा नगर निगम के प्रशासक की जिम्मेदारी कमिश्नर डॉ. भार्गव को दी गई है।