रीवा : दो पक्षों में विवाद के बाद चाकूबाजी, एक घायल

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:11 GMT

रीवा। शहर के सिविल लाइन थाना अंतर्गत रसिया मोहल्ले में पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में संघर्ष हो गया। जिसमें चाकू लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल की पहचान राजेश कुमार पिता रमेश चौधरी उम्र 35 वर्ष निवासी रसिया मोहल्ला के रूप में की गई है। पुलिस ने चार लोगों के विरूद्घ मामला पंजीबद्घ कर जांच शुरू कर दी है।

क्या था मामला

बताया गया है कि बीती रात जग्गू मिश्रा, मोनू सरगना, गोलू चिकवा व छोटा कारतूस रसिया मोहल्ला के पीछे बैठकर शराब पी रहे थे। उसी समय राजेश कुमार चौधरी, उमेश व रिंकू मौके पर पहुंचे। उन्होंने मोहल्ले में जग्गू को शराब पीने से मना किया। जिसे लेकर दोनों पक्षों में रात में ही गाली-गलौज हुआ। हालांकि स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया। लेकिन गुरूवार की सुबह जग्गू मिश्रा एक बार फिर अपने मित्रों के साथ रसिया मोहल्ला पहुंचे जहां उसने पुनः राजेश कुमार चौधरी के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब तक वह मामले को शांत कर पाता उसी समय जग्गू ने जेब से निकालकर राजेश को चाकू मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुराना अपराधी है जग्गूः सिविल लाइन थाने से मिली जानकारी के अनुसार मारपीट करने वाला जग्गू मिश्रा पुराना अपराधी है। उसके विरूद्घ अलग-अलग थानों में आधा दर्जन से अधिक अपराध पंजीबद्घ है। जबकि दूसरे पक्ष से घायल राजेश भी शराब की अवैध बिक्री का कार्य करता है। पुलिस का मानना है कि शराब की खरीद फरोख्त को लेकर ही विवाद हुआ है। जबकि पीड़ित पक्ष भी घटना को दूसरे तरीके से बता रही है।

Similar News