रीवा-चिरमिरी ट्रेन को रेलवे का तोहफा, मानी ये मांगे...

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:12 GMT

रीवा। रीवा-चिरमिरी सवारी गाड़ी में एक और शयनयान अब नियमित रुप से चलेगा। इसके बाद अब इस ट्रेन में शयनयान कोच की संख्या चार हो जाएगी। इससे ट्रेन में अब 72 बर्थ बढ़ेगी। इसका फायदा यात्रियों को होगा। रेलवे से अनुमति मिलने के बाद बुधवार को रीवा चिरमिरी में एक और शयनयान लगाकर रवाना किया गया है। इसके बाद अब रीवा चिरमिरी 15 कोच की हो जाएगी। इसके पहले यह 14कोच की ट्रेन चल रही थी।

बताया जा रहा है कि रेलवे यात्रियों की सुविधा को देखते हुए ट्रेनों में अधिकतम क्षमता के कोच लगाए जा रहे हैं। इसको लेकर स्टेशन प्रबंधक ने रीवा चिरमिरी में एक कोच बढ़ाने का प्रस्ताव दिया था। रेलवे से अनुमति मिलने के बाद बुधवार से रीवा चिरमरी में एक कोच बढ़ा दिया है। इसके बाद अब इस ट्रेन में चार स्लीपर एवं 9 जनरल कोच एवं दो एसएलआर सहित १५ कोच की ट्रेन होगी। इसमें वातानुकूलित भी लगाया जाना है लेकिन रेलवे स्टेशन में अभी ट्रेन खड़े होने के लिए जगह नहीं होने के कारण वातानुकूलित नहीं लग पाया है।

27 जून तक चलगी रीवा भोपाल स्पेशल रीवा व भोपाल के बीच चल रही हाली-डे स्पेशल का समय तीन माह के लिए रेलवे ने बढ़ा दिया है। रीवा व भोपाल के बीच सप्ताह में शनिवार को चलने वाली स्पेशल ट्रेन अब २७ जून तक संचालित होगी। इसके पहले इस ट्रेन की समय अवधि 28 मार्च तक निर्धारित थी। रीवा-भोपाल के बीच यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए समय अवधि बढ़ा दी गई है।

13 मार्च को होगा जीएम निरीक्षण पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक का निरीक्षण 13 मार्च को होगा। रेलवे स्टेशन में चल रहे निर्माण कार्यों को पूरा नहीं हो पाने के कारण अब १३ मार्च का समय निर्धारित किया गया है। इसके पहले वर्ष 2016 में जीएम का निरीक्षण मार्च माह में हुआ था। बताया जा रहा है इस अवधि में रेलवे स्टेशन में वाशिंग पिट का निर्माण भी पूरा हो जाएगा।

Similar News