रीवा : गांव में घुंसा तेंदुआ, मचा हड़कंप...

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:11 GMT

रीवा. जिले के लौर थाना क्षेत्र के जुड़मनिया तेंदुआ घुसने की सूचना पर हड़कंप मच गया। गांव के लोग दहशत में आ गए, इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई। तेंदुए को पकडऩे के लिए मुकुंदपुर चिडिय़ाघर से रेस्क्यू टीम बुलाई गई। बताया गया कि जुड़मनिया गांव में गोमती प्रसाद पटेल अपने पंप हाउस के पास सुबह करीब साढ़े छह बजे पहुंचे तो वहां पर तेंदुआ घुसा था, जो आहट पाकर वहां से निकला और सामने के अरहर के खेत में घुस गया। इसकी जानकारी से स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। इसके बाद पुलिस और वन विभाग के अमले को बुलाया गया। महाराजा मार्तण्ड सिंह जूदेव चिडिय़ाघर मुकुंदपुर से भी रेस्क्यू टीम पहुंची। दोपहर करीब डेढ़ बजे तेंदुए को पकड़ा गया और उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। बताया गया है कि वह मादा है और अभी कम उम्र की है।

चिडिय़ाघर के चिकित्सक डॉ. राजेश तोमर के साथ पहुंची टीम तेंदुए को अपने साथ लेकर देर शाम मुकुंदपुर पहुंची। तेंदुए को गांव से रेस्क्यू करने में वन विभाग के विजयधर द्विवेदी, बसंतलाल पांडेय, राकेश कुमार मिश्रा, रामकलेश, दिलीप गौतम, अनूप त्रिपाठी, भैयालाल तिवारी, दिलीप सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

Similar News