रीवा के लिए 7 और 8 मार्च को होली स्पेशल एसी ट्रेन चलाएगा रेलवे

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:13 GMT

रीवा/भोपाल (Rewa-Bhopal Train News)। होली के मद्देनजर गाड़ी संख्या 02191/02192 भोपाल-रीवा -भोपाल वातानुकूलित स्पेशल एक्सप्रेस एक-एक ट्रिप चलाई जाएगी। गाड़ी संख्या 02191 भोपाल-रीवा वातानुकूलित स्पेशल एक्सप्रेस (एक ट्रिप) भोपाल स्टेशन से 7 मार्च को व गाड़ी संख्या 02192 रीवा-भोपाल वातानुकूलित स्पेशल एक्सप्रेस (एक ट्रिप) रीवा से 8 मार्च को प्रस्थान करेगी।

यह ट्रेन भोपाल रेलवे स्टेशन से शाम 7.15 बजे रवाना होगी अाैर अगले दिन सुबह 5 बजे रीवा स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन रीवा से सुबह 7.10 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 4.10 बजे भोपाल पहुंचेगी। रास्ते में यह ट्रेन विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, मैहर और सतना रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी। इसके अलावा ग्वालियर इंटरसिटी में आज से 30 मई तक एक एक्स्ट्रा कोच लगेगा।

Similar News