रीवा की मुस्लिम महिलाओ ने किया खूनी हस्ताक्षर, पढ़िए पूरी खबर

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:12 GMT

 रीवा । रीवा में शाहीन बाग की तर्ज पर चल रहे धरना प्रदर्शन का आज चैथे दिन भी शान्तीपूर्ण रहा। उक्त धरना कार्यक्रम में शहरी क्षेत्र की महिलाए बढ़ चढ़ कर उत्साह के साथ हिस्सा ले रही है।

  यू.पी. के मुख्यमंत्री माननीय योगी जी द्वारा अपने बयान में कहा गया है कि महिलाए धरना दे रही है और पुरूष घर में कम्बल ओढ़ कर सो रहे है उसी के जवाब में आज धरना स्थल पर महिलाओं एवं पुरूषो ने योगी के बयान की निंदा करते हुये नागरिकता कानून के विरोध में अपने खून से हस्ताक्षर कर विरोध जताया है। और यह कहा है कि एक तरफ भारतीय जनता पार्टी के नेता बोट की राजनीत के लिये महिलाओं को बराबरी का दर्जा देने की जो बात करते है इससे यह सिद्ध हो गया है कि भाजपा के चाल एवं चरित्र में कोई अंतर नही है और महिलाओं ने यह भी चेतावनी दिया है कि भारतीय जनता पार्टी के नेता होशो हवास में बयानबाजी करे अन्यथा महिलाओं का यदि गुस्सा फूटा तो उसके परिणाम बुरे होगे। महिलाओं ने यह भी कहा है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जिस तरह से अपनी पत्नी को दर-दर की ठोकरे खाने को मजबूर किये हुये है उन्ही के तर्ज पर भाजपा का पूरा नेतृत्व महिलाओं को अपमानित कर रहा है उक्त हस्ताक्षर अभियान में हसीना, खलीकुननिशा, हमीदुन निशा, रूखसाना, आलिया खान, नूरून निशा, नाजिया बेगम, सफीना बेगम, महरून निशा, साइमा, सलमा बेगम, साबरा बेगम, सहरून, रहनुमा खान आदि सैकड़ो महिला एवं पुरूष ने हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया।

Similar News