रीवा : कांग्रेस नेता के घर को भी चोरो ने नहीं छोड़ा, नगदी सहित जेवरात पार
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
रीवा. ग्रामीण इलाकों में चोरियां रुकने का नाम नहीं ले रही है। रविवार की रात बदमाशों ने कांग्रेस नेता के घर में सेंध लगाकर नगदी सहित जेवरात पार कर सनसनी फैला दी। घटना से पूरे गांव में सनाका खिंचा हुआ है। वहीं पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुट गई है। घटना नईगढ़ी थाने के बंधवा कोठार गांव की है। कांग्रेस नेता व पूर्व पार्षद चिंतामणि पटेल के घर में रविवार की रात बदमाशों ने निशाना बनाया था। आशंका जताई जा रही है कि घटना में स्थानीय बदमाशों का हांथ था जो आराम से घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।
रविवार की रात पूरा परिवार घर के अंदर सो रहा था। देर रात चोर सेंध लगाकर अंदर दाखिल हुए और अलमारी तोड़कर उसमें रखे पांच हजार रुपए नगद, सोने व चांदी के जेवरात सहित अन्य सामान लूटकर चंपत हो गए। इस दौरान परिजनों को भनक तक नहीं लग पाई। सुबह उठने पर उनको घटना का पता चला। घर की हालत देखकर उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई जिसने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फिलहाल बदमाशों का पता नहीं चल पाया है। बदमाशों को घर के बारे में पूरी जानकारी थी। आशंका जताई जा रही है कि घटना में स्थानीय बदमाशों का हांथ था जो आराम से घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।
शिक्षक के घर में चोरी कस्बे के प्राइवेट शिक्षक के घर में घुसकर चोर नगदी सहित सामान लेकर चंपत हो गए। मऊगंज हायर सेकेण्डरी विद्यालय के समीप रहने वाले शिक्षक विवेक पाण्डेय के घर में रविवार की रात चोर दाखिल हो गए। घर में रखे पांच हजार रुपए नगद, सिलेण्डर सहित घरेलू सामान लेकर चंपत हो गए। सुबह शिक्षक को घटना की जानकारी होने पर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई जिस पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।<