रीवा कलेक्टर ने दो पटवारी एवं दो कंप्यूटर ऑपरेटर को किया निलंबित

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:13 GMT

रीवा। कलेक्टर बसंत कुर्रे ने जिले के हनुमना क्षेत्र का भ्रमण कर समर्थन मूल्य पर गेंहू खरीदी के लिए किए जा रहे किसानों के पंजीयन का मौके पर जायजा लिया। कलेक्टर ने सहकारी समिति पटेहरा देवरा तथा सहकारी समिति बन्ना जवाहर सिंह का निरीक्षण किया। दोनों केंद्रों में किसानों के पंजीयन में कई गंभीर कमियां पायी गयी। अधिकतर बड़े किसानों की कुल भूमि का गेंहू खरीदी के लिए पंजीयन कर दिया गया है। जबकि वास्तविक रूप में उसे कम क्षेत्र में बोया गया है।

पटवारियों द्वारा गिरदावरी ठीक न करने तथा गेंहू के रकवें के सत्यापन में मनमानी सामने आयी। कलेक्टर ने इन अनियमिताओं को ध्यान रखते हुए पटवारी पटेहरा नवीन कुमार गुप्ता तथा पटवारी गिरीश गौतम को तत्काल निलंबित करने के निर्देश एसडीएम मऊगंज को दिए। कलेक्टर ने पंजीयन में मनमानी करने पर कम्प्यूटर आपरेटर पटेहरा आशीष पटेल तथा कम्प्यूटर आपरेटर अमित कुमार यादव को पद से पृथक करने एवं इनके विरूद्ध एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने निर्देश दिए।

क्या था मामला मामला समिति पटेहरा देवरा में किसान राजेश शर्मा द्वारा केवल 5 हेक्टेयर के लिए पंजीयन का आवेदन दिया गया। जबकि आपरेटर द्वारा 11 हेक्टेयर रकवें का पंजीयन किया गया। इसी तरह समिति बन्ना जवाहर सिंह ने ग्राम मुरेड़ा के किसान राजेश्र्वरी प्रसाद तिवारी के नाम 52 हेक्टेयर जमीन का पंजीयन गेंहू खरीदी के लिए बिना आवेदन दिये किया गया। मौके पर इससे बहुत कम जमीन पर गेंहू की बोनी पायी गयी। इसी केन्द्र में रामस्वरूप पटेल के नाम पर 27 हेक्टेयर रकवें का पंजीयन किया गया। किसान ने मौके पर बताया कि उसके द्वारा केवल 10 हेक्टेयर में बोनी की गयी है। आपरेटर ने इन दोनों किसानों के पंजीयन को अधिकारियों के पहुंचते ही निरस्त कर दिया। जबकि 2 घंटे पहले निकाली गयी ऑनलाइन सूची में दोनों किसानों का पंजीयन उपलब्ध था। इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए कलेक्टर आपरेटर के विरूद्ध धोखाधड़ी प्रकरण दर्ज करने के निर्देश दिए।

गेंहू पंजीयन में लापरवाही सहन नही कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित एसडीएम खाद्य विभाग के अधिकारी तथा सहकारिता विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि गेंहू पंजीयन में लापरवाही सहन नही की जाएगी। किसानों के वास्तविक बोए गए रकवे का सत्यापन के अनुसार ही पंजीयन कराए। एसडीएम पूरे अनुभाग के सभी खरीदी केंद्रों में नियमों को ताक पर रखकर किए गए पंजीयन में संशोधन करायें। नियम विरूद्ध पंजीयन करने वालों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करें। हर वास्तविक किसान का पंजीयन अनिवार्य रूप से कराए। निरीक्षण के समय एसडीएम मऊगंज ीमती माला त्रिपाठी, जिला आपूर्ति नियंत्रक आरएस ठाकुर तथा राजस्व एवं सहकारिता विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Similar News