रीवा कलेक्टर और सीइओ ने किया जनपद कार्यालय का अचानक निरीक्षण, फिर जो हुआ चौका देगा.. : REWA NEWS

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:13 GMT

रीवा. कलेक्टर ने त्योंथर में तहसील और जनपद कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर व सीइओ के निरीक्षण की सूचना से कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान तहसील व जनपद सहित कई अन्य विभागों के कार्यालय में ज्यादातर अधिकारी व कर्मचारी गायब रहे। कलेक्टर ने कार्यालय में साफ-सफाई सहित दस्तावेजों के बेतरतीब रखरखाव को लेकर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई है।

कलेक्टर बसंत कुर्रे और जिपं सीइओ अर्पित वर्मा मय अमले के साथ त्योंथर तहसील सहित विभिन्न सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने इस दौरान पीडब्ल्यूडी, जल संसाधन विभाग सहित अन्य विभाग के दर्जनभर से ज्यादा अनुपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए। कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों ने सरकार आप के द्वार कार्यक्रम में जाने की जानकारी दी है।

इस पर कलेक्टर ने कहा कि इस बात का सत्यापन कराएंगे। वहां भी अनुपस्थित पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विभिन्न नस्तियों, अभिलेखों, पंजियों व शासकीय दस्तावेजों का अवलोकन कर उनके व्यवस्थित संधारण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने त्योंथर में आमजन की समस्यायें भी सुनी।

कलेक्टर ने कार्रवाई के दिए निर्देश त्योंथर तहसील और जनपद के निरीक्षण के समय कलेक्टर से स्थानीय लोगों ने टमस नदी सहित क्षेत्र में अवैध खनन व परिवहन की भी शिकायत की है। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गंगतीरा, ढेंढऱ आदि जगहों पर चल रहे खनन पर तत्काल रोक लगाई जाए।

Similar News